
बिहार: मैट्रिक परीक्षा देने आई थी छात्रा, प्रेमी को देखते ही कर ली शादी, खूब हुआ ड्रामा
AajTak
जब बिहार में मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई तो गौरी नाम की युवती अपने परिजनों के साथ परीक्षा देने सेंटर पर पहुंची. वहीं उसकी मुलाकात फोन पर बात करने वाले अपने प्रेमी से हो गई जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया. युवक युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए और वहां खूब हाई वोल्टेज ड्रामा होने लगा.
बिहार के कटिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है. मैट्रिक की परीक्षा देने आई एक छात्रा ने वहीं अपने प्रेमी से शादी रचा ली. दोनों ही युवक-युवती मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए सेंटर पर पहुंचे थे. दरअसल 4 साल पहले एक अनजान नंबर से आए कॉल के बाद युवक और युवती के बीच बातचीत शुरू हो गई और दोनों प्यार में पड़ गए. जब बिहार में मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई तो गौरी नाम की युवती अपने परिजनों के साथ परीक्षा देने सेंटर पर पहुंची. वहीं उसकी मुलाकात फोन पर बात करने वाले अपने प्रेमी से हो गई जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया. युवक युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए और वहां खूब हाई वोल्टेज ड्रामा होने लगा. मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी प्रेमी नीतीश को थाना ले जाने लगी तो प्रेमिका गौरी ने रोना शुरू कर दिया और वो पुलिस की गाड़ी से उतरने को तैयार नहीं हुई. पुलिसवाले और परिजनों ने जब उसे डांटा तो शादी नहीं होने पर गौरी जान देने की धमकी देने लगी. इसके बाद पुलिस दोनों को मनिहारी थाना ले आई.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









