
बिहार में RJD और कांग्रेस ने अपने गठबंधन में पड़ी दरार कैसे मिटाई, पढ़ें- Inside Story
AajTak
कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान आरजेडी को बिल्कुल भी रास नहीं आए. पार्टी ने कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई और बिहार में गठबंधन को लेकर अखबारों में छपे कांग्रेस नेताओं के बयान उन्हें भेजे गए.
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लालू प्रसाद यादव की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को यह ऐलान किया गया है और इसके बाद बिहार में पार्टी की ओर से अकेले चुनाव लड़ने की तमाम अटकलों पर विराम लग गया है. लेकिन इस दौरान एक समय ऐसा भी आया था जब कांग्रेस और आरजेडी के आपसी रिश्ते काफी खराब हो गए थे.
कांग्रेस नेतृत्व ने लगाई मुहर
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार शाम बिहार के नेताओं के साथ बैठक की और यह साफ कर दिया कि आरजेडी के साथ गठबंधन बरकरार रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट संकेत भी दिया कि अन्य नेताओं के बयानों पर विचार नहीं किया जाएगा. पवन खेड़ा समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने कहा था कि पार्टी को बिहार में 1990 के दशक से पहले की तरह ही चलना चाहिए या फिर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए, जिसके बाद दोनों दलों के रिश्तों में खटास आ गई थी.
गौरतलब है कि 1997 में कांग्रेस-आरजेडी के बीच गठबंधन हुआ था. बिहार कांग्रेस की विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि कांग्रेस को राज्य की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए. इसी तरह बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार झा ने कहा कि पार्टी को गठबंधन में या तो 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए या फिर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए.
प्रोटेस्ट और प्रेशर आया काम
कांग्रेस नेताओं की ओर से ऐसे बयान आरजेडी को बिल्कुल भी रास नहीं आए और उन्होंने कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई. इसके तहत बिहार में गठबंधन को लेकर अखबारों में छपे कांग्रेस नेताओं के बयान उन्हें भेजे गए. इसके बाद में अपनी नाराजगी जताने के लिए आरजेडी ने सोमवार को आयोजित हुई अब्दुल बारी सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी के मौके का इस्तेमाल किया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








