
बिहार में JDU विधायक बीमा भारती के पति गिरफ्तार, MLA पर लगा था RJD से सांठगांठ का आरोप
AajTak
पुलिस ने जेडीयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, बीमा भारती पर दबाव बनाने के लिए सोमवार सुबह अवधेश मंडल को पुलिस ने हिरासत में लिया था और अब उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
बिहार में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद भी सियासी हलचल थमी नहीं है. एक तरफ जहां राजद नेताओं पर जेडीयू विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपये का ऑफर देने का आरोप लगा. वहीं, अब खबर है कि जेडीयू विधायक बीमा भारती के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने जेडीयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, बीमा भारती पर दबाव बनाने के लिए सोमवार सुबह अवधेश मंडल को पुलिस ने हिरासत में लिया था और अब उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
बता दें कि बीमा भारती उन पांच विधायकों में से एक थी, जिससे पार्टी पिछले दो-तीन दिनों से संपर्क नहीं कर पा रही थी और आशंका जताई जा रही थी कि यह लोग आरजेडी के साथ मिल गए हैं.
बीमा भारती के बागी होने की थी चर्चा
बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के विश्वास मत से पहले चर्चा थी कि जेडीयू विधायक बीमा भारती बागी हो सकती हैं. दरअसल आरजेडी ने एनडीए के 8 विधायकों को साथ लेकर नीतीश सरकार को गिराने का खेल रचा था. इसमें जेडीयू के पांच और बीजेपी के तीन विधायक थे.
जेडीयू के पांच विधायकों में बीमा भारती, मनोज यादव, सुदर्शन, डॉ संजीव और दिलीप राय शामिल थे. वहीं, बीजेपी के विधायकों में रश्मि वर्मा, भागीरथी देवी और मिश्रीलाल यादव थे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








