
बिहार में CM फेस पर चुप्पी, 'वोट चोरी' पर EC को घेरा.... प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या बोले राहुल और तेजस्वी
AajTak
बिहार में इंडिया ब्लॉक की 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाली जा रही है. रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए. दरअसल, बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि लाखों मतदाताओं के नाम अवैध तरीके से मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को 'वोट चोरी की साजिश' बताया और चुनाव आयोग पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया. बिहार में मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर राहुल ने सीधी प्रतिक्रिया देने से परहेज किया.
राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग, चुनाव आयुक्त और बीजेपी के बीच पार्टनरशिप है. SIR वोट चुराने का संस्थागत प्रयास है. लेकिन हम बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे.
राहुल ने बताया कि यात्रा बहुत सफल है, लोग खुद यात्रा से जुड़ रहे हैं. वोट चोरी की जो बात हमने कही, उसे बिहार के करोड़ों लोग स्वीकार कर रहे हैं. इसलिए यह भारी जनसमर्थन दिख रहा है. उन्होंने आगे कहा, चुनाव आयोग का काम सही वोटर लिस्ट देना होता है. महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में यह काम नहीं हुआ. आपने महाराष्ट्र में चोरी की. आपने हरियाणा में चोरी की. कर्नाटक में हमने स्पष्ट रूप से दिखाया कि वोट चोरी हुए थे. लेकिन बिहार में हम ऐसा नहीं होने देंगे.
राहुल ने कहा, हमारा पूरा प्रयास चुनाव आयोग के बर्ताव को बदलने पर है. चुनाव आयोग को अपनी भूमिका निष्पक्ष रखनी चाहिए, लेकिन वह बीजेपी के साथ खड़ा है. आज तक उन सवालों का कोई जवाब नहीं मिला है. एक लाख फर्जी वोटर कहां से आए, कैसे आए, कौन थे? चुनाव आयोग ने इसका जवाब नहीं दिया. जब मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फर्जी वोटरों की बात उठाई तो चुनाव आयोग ने कहा कि राहुल गांधी हलफनामा दें, लेकिन कुछ दिनों बाद अनुराग ठाकुर ने भी ऐसी ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तब उनसे कोई हलफनामा नहीं मांगा गया. लोग भी जानते हैं कि यह चुनाव आयोग किसके साथ खड़ा है.
राहुल का कहना था कि अगर वो निष्पक्ष होता तो अनुराग ठाकुर से हलफनामा मांगा जाता तो ये निष्पक्ष नहीं है... चुनाव आयोग, चुनाव आयुक्त और बीजेपी के बीच साझेदारी है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकार ने राहुल गांधी से पूछा कि यात्रा में तालमेल अच्छा दिख रहा है. तेजस्वी यादव कह चुके हैं कि आप पीएम बनेंगे, अगर इंडिया ब्लॉक की सरकार बनी. लेकिन बिहार में कांग्रेस क्यों नहीं कहती कि तेजस्वी यादव सीएम फेस होंगे? इस पर राहुल ने कहा- बहुत अच्छे तरीके से पार्टनरशिप बनी है. कोई टेंशन नहीं है. म्यूचुअल रिस्पेक्ट है. एक-दूसरे की मदद हो रही है तो मजा आ रहा है. पॉलिटिकली, आइडियोलॉजिकली हम अलाइंड हैं. अच्छा नतीजा आएगा.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








