
बिहार में 10वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, परीक्षा केंद्र पर हुआ था झगड़ा
AajTak
बिहार के रोहतास जिले में एक परीक्षा केंद्र पर छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़े में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां शुक्रवार को 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई. एक अन्य छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुआ है.
बिहार के रोहतास जिले में एक परीक्षा केंद्र पर छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़े में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां शुक्रवार को 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई. एक अन्य छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. इस घटना के बाद लोगों ने शव को नेशनल हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे भारी जाम लग गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है. वो 10वीं कक्षा में पढ़ता था. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरुवार को सासाराम में एक परीक्षा केंद्र के अंदर छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद अमित और संजीत कुमार ऑटोरिक्शा से घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में उनके एक सहपाठी ने उनको रोका. उन दोनों पर गोलीबारी करके वहां से फरार हो गया.
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. दोनों घायल छात्रों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई, जबकि संजीत की हालत स्थिर बताई जा रही है. मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. दोनों छात्रों पर गोली चलाने वाले नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया गया है.
एसपी ने बताया कि झड़प और उसके बाद की गोलीबारी के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने आरोपी नाबालिग का हथियार और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि मृतक छात्र के परिवार के सदस्यों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया था. प्रदर्शनकारियों ने मृतक के शव को सड़क पर रख दिया. हालांकि, बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद नाकाबंदी हटा ली गई.
बताते चलें कि दो दिन पहले ही रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों के बीच हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई थी. यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी दीपू पाल ने खुद को भी चाकू मार लिया. भोजपुर जिले के गढ़हनी थाना क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी 22 वर्षीय दीपू पाल का अपने बड़े भाई की साली सोनी कुमारी से प्रेम संबंध था. दोनों अक्सर मिला करते थे.
वारदात वाले दिन दीपू अपनी प्रेमिका सोनी से मिलने पहुंचा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. गुस्से में आकर दीपू ने चाकू से सोनी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद दीपू ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. उसे इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









