
बिहार में विपक्ष की मोर्चेबंदी- मंत्री राम सूरत राय के इस्तीफे की मांग, स्कूल से शराब मिलने का आरोप
AajTak
शनिवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि अमरेंद्र कुशवाहा नाम के शख्स को इस केस में फंसाया जा रहा है. तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि अगर स्कूल के लिए जमीन किराए पर अमरेंद्र कुशवाहा को दी गई थी तो स्कूल रामसूरत राय के पिता के नाम पर क्यों है? उन्होंने कहा कि कुशवाहा स्कूल के संस्थापक नहीं हैं बल्कि हेडमास्टर हैं और स्कूल का रखरखाव करते हैं.
बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य के मंत्री रामसूरत राय से एग्रीमेंट पेपर और बैंक डिटेल दिखाने की मांग की है. तेजस्वी यादव ने यह मांग उस जमीन को लेकर की है जिसपर एक स्कूल चलाया जा रहा था और पिछले साल नवंबर के महीने में इसी जगह से शराब की खेप बरामद की गई थी. तेजस्वी यादव ने कहा कि रामसूरत राय का झूठ सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि ''जिस स्कूल से शराब बरामद की गई थी. उस स्कूल को लेकर रामसूरत राय का कहना है कि वो स्कूल उनके भाई हंस लाल राय के नाम पर नहीं है लेकिन बिजली का बिल उन्हीं के नाम से आता है.'' हम मांग करते हैं कि रामसूरत राय कागजात दिखाएं, अगर जमीन को अमरेंद्र कुशवाहा नाम के शख्स को स्कूल चलाने के लिए किराए पर दिया गया था तो उससे संबंधित कागज दिखाए जाएं.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









