
बिहार में बंपर वोटिंग प्रशांत किशोर के किंग मेकर बनने का इशारा? पांच सवालों से समझें मतदान का पंचतंत्र
AajTak
देश के चुनावी इतिहास के आकड़ों पर नजर डालें तो ट्रेडिशनल पैटर्न यही कहता है कि जब जनता पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारों में खड़ी नजर आए तो मन में बदलाव लाना एक बड़ा मकसद होता है. हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक वोटिंग प्रतिशत बढ़ने का चुनावी परिणामों पर हमेशा कोई एक जैसा निश्चित या सीधा पैटर्न नहीं होता है.
बिहार में पहले चरण में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग का मतलब क्या है? ये सवाल सभी के दिमाग में घूम रहा है. चुनाव में ताल ठोक रही पार्टियां बंपर वोटिंग को अपने पक्ष में बता रही हैं, लेकिन 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की बंपर वोटिंग के मायने बड़े हैं. कारण, बिहार चुनाव में पहली बार वोटरों ने छप्परफाड़ वोट डाले हैं.
पैटर्न के चश्मे से विश्लेषण करना भी आसान नहीं है. बिहार के पहले चरण में हुई वोटिंग को लेकर उन पांच सवालों के जवाब खोजना जरूरी है जो लोगों के दिमाग में चल रहे हैं. और वो सवाल हैं- क्या बिहार में बदलाव के संकेत दे रही है बंपर वोटिंग? क्या नीतीश कुमार को बनाए रखने के लिए बंपर वोटिंग? क्या एनडीए का महिलाओं को 10,000 रुपए देने वाला कार्ड चला? क्या तेजस्वी का हर घर सरकारी नौकरी वाला वादा बंपर वोटिंग की वजह? क्या बंपर वोटिंग प्रशांत किशोर के किंग मेकर बनने की तरफ इशारा है?
बिहार में बंपर वोटिंग परिवर्तन का बड़ा संकेत है?
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक वोटिंग प्रतिशत बढ़ने का चुनावी परिणामों पर हमेशा कोई एक जैसा निश्चित या सीधा पैटर्न नहीं होता है. लेकिन बंपर वोटिंग से कई अहम संकेत जरूर मिल जाते हैं जो परिणाम पर असर डालने वाले फैक्टर तक पहुंचने का रास्ता दिखा देते हैं. सबसे पहले आपको बताते हैं कि क्या बिहार में बंपर वोटिंग परिवर्तन का बड़ा संकेत है?
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








