
बिहार में पुल गिरा... चर्चा में क्यों आया मोरबी ब्रिज हादसा? 6 महीने बाद क्या है अपडेट
AajTak
गुजरात के मोरबी में 6 महीने पहले केबिल ब्रिज टूटकर नदी में गिरने से बड़ा हादसा हो गया था. इस दुर्घटना में 135 लोगों की मौत हो गई थी. ये ब्रिज 100 साल से ज्यादा पुराना था. इस पुल के संचालन का काम अजंता ओरेवा कंपनी को सौंपा गया गया था. पुल के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया और बड़ा हादसा हो गया. अब बिहार के भागलपुर में पुल गिरने से मोरबी ब्रिज हादसा चर्चा में आ गया है.
बिहार में 1700 करोड़ के केबल पुल के ढहने के बाद अब मोरबी पुल हादसे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की है तो जवाब में जेडीयू ने मोरबी हादसा याद दिलाया और गुजरात सीएम के इस्तीफा नहीं देने पर सवाल उठाया है. हम आपको बताएंगे मोरबी हादसे के 6 महीने बाद उस पुल की क्या स्थिति है और इस मामले की सुनवाई कोर्ट में कहां तक पहुंची है.
बिहार में 1700 करोड़ का केबल ब्रिज गिरा तो विपक्ष बीजेपी ने महागठबंधन की घेराबंदी तेज कर दी और सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की. इसके साथ आरोप लगाया कि भष्ट्राचार की वजह से पुल गिरा है. वहीं, बीजेपी के आरोप पर जेडीयू ने पलटवार किया है और मोरबी ब्रिज हादसे को याद दिलाया. जेडीयू ने कहा है कि तब 135 लोगों की मौत हुई थी, उस वक्त बीजेपी ने अपने मुख्यमंत्री भुपेन्द्र पटेल से इस्तीफे की मांग क्यों नहीं की.
'अब सिर्फ जान लेने वाले ब्रिज को देखने आते हैं लोग'
मोरबी हादसे को अब 6 महीने का वक्त बीत चुका है. 135 लोगों की जान लेने वाले इस ब्रिज का हाल आज भी वैसा है, जैसे उसके टूटने के बाद था. आज भी यहां लोहे के वही जंग लगे तार लटक रहे हैं, जो 140 साल पहले ब्रिज बनाते वक्त लगाए गये थे. हालांकि आज फर्क सिर्फ यही है कि पहले इसे अजूबे के तौर पर लोग देखने आते थे, उसके ऊपर चलते थे और उस हिलते हुए ब्रिज का थ्रिल अनुभव करते थे, लेकिन आज लोग सिर्फ यह देखने के लिए आते हैं कि 135 लोगों की जान लेने वाला यह ब्रिज टूटने के बाद कैसा दिखता है.
बिहार में जिस कंपनी का पुल गिरा, उसे राज्य में मिले हैं 9 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट
'ब्रिज पर एंट्री बंद, दोबारा शुरू करने पर फैसला नहीं'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









