
बिहार में नौकरी पर सियासी संग्राम! देखें विपक्ष ने क्या पूछे सवाल
AajTak
बिहार दौरे पर पीएम मोदी ने रोजगार, पिछड़ा वर्ग और विकास के मुद्दे पर बात की. विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए, खासकर पटना के अस्पताल में हुई हत्या पर, जहां पांच शूटर दो दिन बाद भी पकड़े नहीं गए. आरजेडी ने 11 साल पहले मोतिहारी में चीनी मिल खोलने के अधूरे वादे की भी याद दिलाई.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











