
बिहार में दिनदहाड़े LJP नेता की हत्या, सैलून में दाढ़ी बनवाते समय बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
AajTak
गया के आमस थाना क्षेत्र में बुधवार को लोजपा नेता मो. अनवर अली खान की तीन बादमाशों ने गोली मारकर हत्या कर डाली. घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे- 82 को जाम कर दिया. आक्रोशित परिजन अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं.
बिहार के गया में लोजपा नेता मो. अनवर अली खान की बादमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना आमस थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद जीटी रोड जाम हो गया. घटना बुधवार को उस वक्त हुई है जब मो. अनवर अली खान एक सैलून में शेविंग करा रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में रहे अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर गोलियों से उन्हें छलनी कर दिया.
घटना में मौके पर ही मौत हो गई है. अनवर अली लोजपा लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष थे. बाजार में फायरिंग होते ही थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया. कुछ लोग भागने लगे तो वहीं कुछ लोग अपनी दुकानें बंद कर दीं. घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे- 82 को जाम कर दिया. आक्रोशित परिजन अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं.
सैलून में सेविंग कराने के दौरान चली गोली
वहीं इस पूरे मामले में गया सिटी के एसपी हिमांशु ने बताया कि अनवर किसी सैलून में वह शेविंग करा रहे थे. इसी दौरान अपराधियों अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी. आक्रोशित लोगों को नेशनल हाईवे जाम हटाने के लिए समझाया जा रहा है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. इस पूरे मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है. वहीं, आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा किया जाएगा.
बताया जाता है कि अनवर अली खान गुरुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके थे. इलाके में जाना पहचाना नाम था. कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे. फिलहाल घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
(गया से पंकज कुमार की रिपोर्ट)

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








