
बिहार में दिखने लगा PK इफेक्ट! MLC चुनाव में उनके समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद की जीत
AajTak
प्रशांत किशोर के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहा. दरअसल उनका समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद एमएलसी चुनाव जीत गया है. इस जीत के बाद उन्होंने महागठबंधन और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. वहीं अब चर्चा यह भी शुरू हो गई है कि प्रशांत किशोर की पदयात्रा का असर दिखने लगा है.
प्रशांत किशोर को बिहार में बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में हुआ एमएलसी उपचुनाव उनकी जन सुराज पार्टी से समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद ने जीत लिया है. उन्हें कुल 3055 मत मिले हैं. उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी आनंद पुष्कर को 674 मतों से हराया है. आनंद के पिता केदार पांडेय के निधन के बाद ही यह सीट खाली हुई थी.
अफाक अहमद की जीते से बेशक प्रशांत किशोर का कॉन्फिडेंस हाई हुआ है. उन्होंने कहा कि आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी ने वोटर बनाया, लेकिन वोट मेरे समर्थित उम्मीदवार को मिला. उन्होंने कहा कि बिहार की पार्टियों को नहीं पता कि अब सारा समीकरण बिगड़ रहा है. उन्होंने दावा किया,'जैसे-जैसे मैं यात्रा कर रहा हूं, नीचे से उनकी जमीन खिसक रही है. जिस दिन बिहार की जनता जागरूक हो गई मैं तीनों पार्टियों को काट फेकूंगा.
उन्होंने कहा कि सारण के एमएलसी उपचुनाव में बीजेपी और महागठबंधन दोनों दल साफ हो गए हैं. बीजेपी कह रही है कि महागठबंधन का वोट कटा और महागठबंधन कह रहा कि बीजेपी का वोट कटा है लेकिन हम पहले ही कह चुके हैं कि न बीजेपी का वोट काटेंगे और न महागठबंधन का वोट काटेंगे. दोनों दलों को जनता ही काट कर साफ कर देगी.
प्रशांत किशोर ने कहा कि जेडीयू का राजनीतिक अस्तित्व खत्म हो गया है. आरजेडी और बीजेपी भी नहीं समझ रहीं कि जिस दिन बिहार की जनता को तीसरा रास्ता दिखा वो दोनों को आउट कर देगी. बिहार की जनता के दिमाग में काई बैठ गयी थी, जो अब धीरे-धीरे हट रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कब तक नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट लेंगे. सारण में एमएलसी चुनाव में बीजेपी को 455 वोट मिले हैं.
कौन हैं अफाक अहमद

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











