
बिहार में जातियों पर बांटने के लिए हल्ला मचा रहे हैं, वे दूसरे राज्यों में चुप क्यों... PK ने कांग्रेस पर साधा निशाना
AajTak
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिहार जैसे गरीब राज्यों को जातियों में बांटने के लिए शोर मचा रहे हैं, लेकिन वो दूसरे राज्यों में चुप हैं. मैं पहले भी कह चुका हूं कि जातीय जनगणना राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए.
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार में जन सुराज अभियान के तहत पदयात्रा कर रहे हैं. अब उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है और कहा कि राहुल गांधी बिहार जैसे गरीब राज्य को जातियों में बांटने के लिए शोर मचा रहे हैं, लेकिन वो दूसरे राज्यों में चुप हैं.
प्रशांत किशोर ने कहा, 'जो राहुल गांधी बिहार जैसे गरीब राज्यों को जातियों में बांटने के लिए समाज में हल्ला मचा रहे हैं, वो तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में जातीय जनगणना क्यों नहीं करवा रहे हैं.'
राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए जातीय जनगणना: प्रशांत किशोर
जब उनसे पूछा कि क्या राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना होनी चाहिए या नहीं तो उन्होंने कहा, 'मैं पहले भी कह चुका हूं कि जातीय जनगणना राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए. जनगणना के दौरान जो जानकारी निकलकर आए उसपर ईमानदारी से स्थिति में सुधार का प्रयास होना चाहिए.'
'राहुल को रिपोर्ट रिलीज करने से कौन रोक रहा है'
उन्होंने आगे कहा कि आज राहुल गांधी इस देश में कह रहे हैं कि जाति के आधार पर जनगणना होनी चाहिए. उनसे ये कोई नहीं पूछ रहा है कि पिछली बार जनगणना की गई तो 10 साल यूपीए की सरकार थी. उस समय जाति के आधार पर जनगणना कराई गई थी. बावजूद इसके कांग्रेस की यूपीए सरकार ने रिपोर्ट रिलीज तक नहीं की. उन्हें रिपोर्ट को रिलीज करने से किसने रोका था? कांग्रेस ने जातीय जनगणना का समर्थन किया है और राहुल गांधी अपने भारत में यात्रा के दौरान कई बार जातीय जनगणना का मुद्दा उठा चुके हैं. बिहार में कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन वाली नीतीश कुमार की सरकार ने जातीय जनगणना का डाटा भी सार्वजनिक कर दिया है. जाति जनगणना के मामले पर प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा, 'आज समाज को बांटने के लिए हल्ला मचा रहे हैं. जातीय जनगणना पहले हो चुकी है, उसे रिलीज तो कीजिए? न कांग्रेस और न ही भाजपा ने इस रिपोर्ट को सामने रखा. ये आपको-हमको बेवकूफ बनाने के लिए, मुद्दा बनाने के लिए, समाज में बांटने के लिए ये लोग जाति जनगणना की बात कह रहे हैं.'लोगों को बांट रही है कांग्रेस: PK तो वहीं राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पहले कर्नाटक में जातीय जनगणना करा लो, तेलंगाना में जातीय जनगणना करा लो, तब लोगों का विश्वास बनेगा. राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक में आपकी सरकार है आप वहां जातीय जनगणना नहीं करा रहे और बिहार में आकर लोगों को अगड़ा-पिछड़ा करके बांट रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी पर भी निशाना साधा है. प्रशांत किशोर ने कहा कि दस साल से अब भाजपा सरकार में है, उन्होंने भी रिपोर्ट जारी नहीं की जो जनगणना पहले हो चुकी है. उसके आंकड़े पहले जारी कर दो.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









