
बिहार में 'घोटालों-जंगलराज' पर सियासी तनाव... इलेक्शन से पहले जांच एजेंसियों के घेरे में लालू परिवार
AajTak
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नौकरी के बदले जमीन मामले में समन जारी कर लालू परिवार को 11 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है. लालू परिवार को पेशी का समन मिलने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. आरजेडी का कहना है कि विपक्ष को परेशान करने के लिए केंद्र जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा है, क्योंकि बिहार में चुनाव तो ये सब किया जा रहा है.
नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू यादव के परिवार को कोर्ट में पेशी का समन मिलने के बाद बिहार में जंगलराज और घोटाले पर चुनावी घेराबंदी की राजनीति फिर शुरू हो गई है. दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव के साथ बेटे तेजस्वी यादव को 11 मार्च के दिन पेश होने का निर्देश दिया है. वहीं, आरजेडी का कहना है कि घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोपों की राजनीति सिर्फ चुनाव के मौके पर ही की जा रही है.
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस में सीबीआई ने पिछले महीने 78 आरोपियों के खिलाफ अंतिम दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान ली है और लालू परिवार को समन जारी करते हुए 11 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है. हालांकि, लालू यादव 24 फरवरी को पटना से इलाज के लिए दिल्ली आए हैं.
'राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ पा रही बीजेपी'
वहीं, आरजेडी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग और राजनीतिक कार्रवाई करार दिया है. आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि ये जो राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ पा रहे भाजपाई तो किस तरह से जांच एजेंसियों के माध्यम से ईडी, सीबीआई, आईबी भेजकर विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है. क्योंकि बिहार में चुनाव तो ये सब किया जा रहा है.
JDU ने साधा आरजेडी पर निशाना
इसके इतर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि संपत्ति 43 बीघा 12 कट्ठा और 16 धुर आप बनाएंगे, पटना में 468 करोड़ का अभी है और 156 करोड़ का फ्रेंड्स कॉलोनी दिल्ली में बंगला है तो समन उन्हीं (लालू परिवार) को ही जारी होगा. दूसरे को क्यों जारी होगा.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







