
बिहार: बचपन का प्यार पाने के लिए चार बार घर से भागी प्रेमिका, अब थाने में हुई शादी
AajTak
बिहार के रोहतास जिले का डेहरी स्थित महिला थाना में एक प्रेमी जोड़े की धूमधाम से शादी कराई गई. यह शादी महिला थानाध्यक्ष की देख-रेख में हुई, पंडित ने थाने में मंत्रोच्चारण किए और वर- वधू ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई.
बिहार के रोहतास जिले का डेहरी स्थित महिला थाना में एक प्रेमी जोड़े की धूमधाम से शादी कराई गई. यह शादी महिला थानाध्यक्ष की देख-रेख में हुई, इस दौरान पंडित ने थाने में मंत्रोच्चारण किए और वर- वधू ने एक दूसरे को भी वरमाला पहनाई. प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और सात फेरे भी लिए फिर शादी संपन्न हुई. महिला थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि टंड़वा गांव के प्रेमी अभयकांत और पडुहार गांव की प्रेमिका प्रियंका के बीच कई सालों से प्रेम संबंध था, लेकिन लड़के और लड़की वाले इस शादी के पक्ष में नहीं थे. लड़की ने इसकी शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई. फिर लड़की की शिकायत पर लड़के को थाने बुलाया गया. लड़के ने अपनी तरफ से शादी की सहमति जताई. दोनों की सहमति के बाद तत्काल थाना परिसर में हीं शादी के इंतजाम किए गए. हिन्दू रीति-रिवाज के हिसाब से दोनों की शादी कराई गई. इस मौके पर प्रेमी और प्रेमिका के भाई मौजूद थे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










