
बिहार: फौजी की गोली मार कर हत्या, पटना में एक दिन में दूसरी वारदात
AajTak
बिहार में एक ही दिन में गोली मारने की दूसरी घटना सामने आई है. गुरुवार को अपराधियों ने एक फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी. ये फौजी ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था.
बिहार में एक ही दिन में गोली मारने की दूसरी घटना सामने आई है. गुरुवार को अपराधियों ने एक फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी. ये फौजी ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था. घटना पटना के कंकड़बाग इलाके की है. अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर फौजी को गोली मारी है.
पुलिस के मुताबिक, कंकड़बाग थाना इलाके के ओल्ड बायपास स्थित चंदन ऑटोमोबाइल्स के समीप अपराधियों ने फौजी को घेर लिया और लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने बंदूक निकाली और सेना के जवान बबलू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी.
वारदात बुधवार की देर रात तीन बजे की है. मूल रूप से राघोपुर के चांदपुरा गांव के निवासी बबलू पाटलिपुत्र स्टेशन की ओर बाइक से जा रहे थे. कंकड़बाग थानेदार रविशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. लूटपाट समेत अन्य पहलुओं पर भी तफ्तीश की जा रही है.
सुबह पटना में छात्रा को गोली मारी गई
वहीं, बुधवार सुबह पटना में एक छात्रा को अपराधी ने गोली मार दी है. छात्रा का नाम काजल है. वह बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके में अपनी कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए अपराधी ने छात्रा को पीछे से गोली मार दी. गोली छात्रा के गर्दन में जाकर फंस गई. आनन फानन में छात्रा के परिजनों ने उसे बायपास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां छात्रा की हालत नाजुक बनी है.
गोली मारने वाले का नहीं चल सका पता

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.








