
बिहार: पत्नी हुई कोरोना पॉजिटिव तो रेलवे अधिकारी ने कर डाली हत्या, फिर खुद भी दी जान
AajTak
ये मामला पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके के ओम रेजिडेंसी अपार्टमेंट का है, जहां स्टेशन मास्टर की पत्नी कोरोना पीड़ित थी जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में पति ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया. उसके बाद पति ने उसी अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली.
बिहार के पटना से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक स्टेशन मास्टर ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के पीछे जो वजह सामने आई है, उसे देखकर लोग सन्न रह गए. दरअसल, पत्नी कोरोना पीड़ित थी जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में पति ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया. उसके बाद पति ने उसी अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई. ये मामला पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके के ओम रेजिडेंसी अपार्टमेंट का है. घटना के बाद परिजनों ने पत्रकार नगर थाने की पुलिस को मामले की सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दी.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










