
बिहार: नौनिहालों के साथ खिलवाड़, बच्चों से कराया 'मजदूरों का काम', दो हेडमास्टर निलंबित
AajTak
बिहार के दो सरकारी स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चों को सिर पर किताबों का बंडल लादकर करीब एक किलोमीटर चलना पड़ा. एक शिक्षक का कहना है कि ऐसा करने के लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा था. मामला सुर्खियों में आने पर अधिकारी तुरंत हरकत में आए और दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
बिहार के दो सरकारी स्कूलों के बच्चों द्वारा सिर पर किताब ढोने का मामला सामने आया है. कथित तौर पर प्रधानाध्यापकों द्वारा छात्रों से इस तरह किताबें ले जाने के लिए कहा गया. घटना बिहार के समस्तीपुर जिले की है.
जिले के हनुमान नगर और नारायणपुर मिडिल स्कूल के बच्चों द्वारा बीआरसी भवन से स्कूल तक सिर पर किताबों का बंडल रखकर ले जाने का मामला सामने आया है. कहा जा रहा है कि ऐसा करने के लिए प्रधानाध्यापकों ने स्कूल के बच्चों से कहा.
बंडल लादकर एक किलोमीटर चले बच्चे छोटे-छोटे बच्चों को सिर पर किताबों का बंडल लादकर करीब एक किलोमीटर चलना पड़ा. एक शिक्षक का कहना है कि ऐसा करने के लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा था. अब सवाल उठ रहा है क्या स्कूल के पास रिक्शा या कोई अन्य वाहन किराए पर लेने के लिए भी पैसा नहीं था. छात्रों को किताबें ले जाने के लिए क्यों मजबूर किया गया? मामला सुर्खियों में आने पर अधिकारी तुरंत हरकत में आए और दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
किताबों को बीआरसी भवन भेजा जाना था गौरतलब है कि बिहार में शिक्षा विभाग द्वारा चाक नाम से एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उसी के तहत किताबों को बीआरसी भवन से स्कूल तक पहुंचाना था. इसके लिए प्रधानाध्यापकों ने बच्चों को ही मजदूर बना दिया. बच्चों को मजबूर करने का आरोप प्रधानाध्यापकों पर लगा है.
दोनों प्रधानाध्यापक निलंबित जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर 23 सितंबर को बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया. जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने हनुमाननगर मिडिल विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक सुचित्रा रेखा राय और नारायणपुर मिडिल विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश पासवान को निलंबित कर दिया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








