
बिहार: ड्राई स्टेट बिहार में शराब पीने वाले 60 पकड़े गए, 21 तस्कर भी गिरफ्तार
AajTak
बिहार में राज्य सरकार के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में शराब तस्कर पर कार्रवाई की है. उत्पाद विभाग के अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया, "संयुक्त मद्य निषेध अभियान में कुल 81 लोगों को उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है.
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. इसे सख्ती से पालन कराने के लिए मद्य निषेध विभाग विशेष सर्च अभियान चला रही है. अभियान के तहत गोपालगंज में स्पेशल सर्च अभियान चलाकर 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 60 शराबी और 21 तस्कर शामिल हैं. इसके साथ ही भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब भी बरामद की गयी है.
राज्य सरकार के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में संयुक्त ऑपरेशन चलाया. उत्पाद विभाग के अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया, "संयुक्त मद्य निषेध अभियान में कुल 81 लोगों को उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है. यह अभियान उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती बलथरी चेकपोस्ट, बथना, बलथरी, कटेया, भोरे, विजयीपुर, मुजफ्फरपुर और छपरा के सीमावर्ती इलाकों में चलाया गया है.
सितंबर महीने का पहला अभियान है. जब इतनी संख्या में शराब के मामले में गिरफ्तारियां हुईं है. इसके पहले अगस्त महीने में विशेष अभियान चलाया गया था. उत्पाद विभाग ने इस कार्रवाई के बाद यूपी-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है. वाहनों की जांच स्कैनर मशीन से स्कैनिंग कर की जा रही है. इसके अलावा गंडक नदी में नाव से पेट्रोलिंग कर निगरानी रखी जा रही है. उत्पाद टीम की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा है."

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







