
बिहार चुनाव में ‘दोस्ती’ बनी चुनौती... 7 सीटों पर आमने-सामने महागठबंधन के ही उम्मीदवार
AajTak
बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर सहमति न बन पाने की वजह से कई सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल होने की स्थिति बनी. इससे महागठबंधन की एकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कांग्रेस इस बार पहले से ज्यादा सख्त रुख में दिख रही है.
बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, लालगंज, वैशाली, राजापाकर, बछवाड़ा, रोसरा, बिहार शरीफ और सिकंदरा, इन सात सीटों पर महागठबंधन के घटक दल आपस में आमने-सामने हैं.
पहले चरण में जहां नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहीं दूसरे चरण में सिकंदरा सीट को लेकर भी नई राजनीतिक खींचतान खुलकर सामने आई है. इस सीट पर कांग्रेस और आरजेडी, दोनों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं. कांग्रेस के विनोद चौधरी जहां सिकंदरा से आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किए गए थे, वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने भी आरजेडी के सिंबल पर पर्चा दाखिल कर दिया है.
इसी तरह, लालगंज सीट पर कांग्रेस ने आदित्य कुमार राजा को उम्मीदवार बनाया, लेकिन इसके कुछ घंटे बाद आरजेडी ने शिवानी शुक्ला को टिकट दे दिया. बछवाड़ा में वामदल और कांग्रेस के बीच टकराव हुआ है तो कहलगांव और राजापाकर में भी दोनों दलों के बीच फ्रेंडली फाइट की नौबत आ गई है.
सूत्रों के मुताबिक, सीट बंटवारे पर सहमति न बन पाने की वजह से कई सीटों पर एक ही गठबंधन के उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल होने की स्थिति बनी. इससे महागठबंधन की एकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










