
बिहार चुनाव को लेकर ओवैसी की पार्टी का बड़ा ऐलान, इन सीटों पर उतारेगी कैंडिडेट
AajTak
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जो पिछली बार की तुलना में पांच गुना अधिक है. AIMIM बिहार में तीसरा विकल्प बनने की रणनीति पर काम कर रही है. इसी क्रम में आज पार्टी ने एक लिस्ट जारी कर बताया कि वह किन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने पहली लिस्ट जारी की है, इसमें पार्टी ने ये बताया है कि वह किन-किन सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारेगी. AIMIM ने शनिवार को घोषणा की कि बिहार विधानसभा चुनाव में वह लगभग 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जो पिछली बार लड़ी गई सीटों से पांच गुना ज्यादा है. पार्टी का दावा है कि इसका उद्देश्य बिहार में एक तीसरा विकल्प तैयार करना है, जहां राजनीति अब तक भाजपा-एनडीए और कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन (महागठबंधन) के इर्द-गिर्द केंद्रित रही है. बता दें कि बिहार में चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी.
पहली लिस्ट के मुताबिक इन सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी AIMIM
जिला किशनगंज: बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन और किशनगंज विधानसभा
जिला पूर्णिया: अमौर, बायसी और क़स्बा विधानसभा
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










