
बिहार चुनाव के बाद कर्नाटक में बदलेगा मुख्यमंत्री? BJP नेता का बड़ा दावा
AajTak
कर्नाटक बीजेपी प्रमुख विजयेंद्र का कहना है कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने नेताओं को नेतृत्व परिवर्तन पर सार्वजनिक चर्चा नहीं करने की हिदायत दी है. उन्होंने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच टकराव का संकेत देते हुए कहा कि कांग्रेस के भीतर भ्रम की स्थिति है.
कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने बिहार चुनावों के बाद कर्नाटक में कई बड़े राजनीतिक बदलावों का अनुमान जताया है. इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता को लेकर तनातनी का इशारा किया.
विजयेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी में भ्रम की स्थिति है. पार्टी के विधायक सार्वजनिक रूप से नेतृत्व परिवर्तन के बारे में बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया कुछ जल्दबाजी में दिख रहे हैं. आपने दो महीने पहले मैसूर में उनका शक्ति प्रदर्शन देखा होगा. वह अपनी ताकत दिखा रहे हैं. सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक और मंत्री खुलकर अक्टूबर और नवंबर में क्रांति की बात कर रहे हैं, जबकि बीजेपी ने ऐसा कुछ नहीं कहा.
उन्होंने बताया कि कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपनी पार्टी के नेताओं से नेतृत्व परिवर्तन पर चर्चा न करने को कहा है और यह भी बताया कि इस मामले में पार्टी हाईकमान फैसला लेगा. विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व में कोई भी यह नहीं कह रहा कि नेतृत्व में बदलाव नहीं होगा. इसका मतलब है कि बिहार चुनावों के बाद राज्य में कई राजनीतिक बदलाव होंगे. यह स्पष्ट है कि राज्य में अराजकता होगी.
उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी में भ्रम की स्थिति है. पिछले हफ्ते कांग्रेस विधायक एचडी रंगनाथ और पूर्व मांड्या सांसद एलआर शिवरामे गौड़ा ने यह दावा करके मुख्यमंत्री बदलने की बहस को फिर से हवा दी कि शिवकुमार नवंबर में अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. हालांकि, सिद्धारमैया ने फिर से दावा किया है कि वह पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे.
उन्होंने कहा कि वह अपने दूसरे कार्यकाल में ढाई साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं और अगले ढाई साल तक इस पद पर बने रहेंगे. यह पूछे जाने पर कि राजनीतिक बदलाव की स्थिति में उनकी पार्टी की क्या भूमिका होगी. इस पर विजयेंद्र ने कहा कि जब स्थिति आएगी, तब देखेंगे. बीजेपी एक जिम्मेदार विपक्षी पार्टी के रूप में काम कर रही है और आगे भी करेगी.
उन्होंने कहा कि हमारी ताकत 66 सीटों से घटकर 63 सीटों पर आ गई है. हम विपक्ष में हैं. हम एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में काम कर रहे हैं. हमें राज्य के सामने आने वाली समस्याओं पर चर्चा करनी है. उन्होंने कांग्रेस पर शून्य विकास, गरीब विरोधी और किसान विरोधी होने का आरोप लगाया. राज्य के राजनीतिक हलकों में विशेष रूप से सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर, कुछ समय से यह अटकलें चल रही हैं कि इस साल के अंत में सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता साझेदारी समझौते के आधार पर मुख्यमंत्री बदला जा सकता है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









