
बिहार: चलती बाइक और दोनों हाथ में पिस्टल... लड़की की स्टंटबाजी का VIDEO VIRAL
AajTak
वीडियो में एक लड़की पिस्टल के साथ बाइक पर स्टंट करती नजर आ रही है. उसके दोनों हाथों में असलहे हैं. वह चलती बाइक उन्हें हवा में लहरा रही है. वीडियो पटना के मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर बिहार के पटना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की पिस्टल के साथ बाइक पर स्टंट करती नजर आ रही है. उसके दोनों हाथों में असलहे हैं. वह चलती बाइक पर उन्हें हवा में लहरा रही है. वीडियो पटना के मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है.
पटना के सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि हमने बाइक की पहचान कर ली है. नंबर के आधार पर जांच-पड़ताल जारी है. जल्द ही एक्शन लिया जाएगा. वीडियो मरीन ड्राइव के नाम से प्रसिद्ध जेपी गंगा पथ का है. पुलिस इस बात का भी पता लगाएगी कि क्या लड़की जो हथियार लहरा रही थी वो असली है.
चलती बाइक पर खड़ी होकर पिस्टल लहराते दिखी लड़की
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चलती बाइक पर एक लड़की खड़ी होकर पिस्टल लहरा रही है. वहीं, उसका साथी बाइक चला रहा है. लड़की बेखौफ होकर दोनों हाथों से हवा में हथियार लहरा रही है. बगल में चल रहा कोई शख्स उसका वीडियो बना रहा है.
फिलहाल, पुलिस ने स्टंटबाजों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. नंबर प्लेट पर लिखे बाइक नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में जुटी हुई है.
गौरतलब है कि इससे पहले मरीन ड्राइव पर एक और लड़की का हथियार लहराते वीडियो वायरल हुआ था. सोशल मीडिया पर उसने खुद का नाम 'हंटर क्वीन' रखा था. पटना पुलिस ने उसपर 30 हजार जुर्माना लगाया था. हालांकि, जांच में वीडियो में लड़की के हाथ में दिख रहा हथियार लाइटर निकला था. इसलिए पुलिस ने सिर्फ फाइन करके उस लड़की को छोड़ दिया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










