बिहार: कॉलेज वेबसाइट पर हैकर्स ने किया कब्जा, अपलोड किए देश विरोधी नारे और फोटो
AajTak
बिहारी के हाजीपुर में देवचंद कॉलेज की वेबसाइट को हैक कर लिया गया है. 2 दिन से यह वेबसाइट हैकर्स के हाथों में है, वह इसमें देशविरोधी और आपत्तिजनक पोस्ट कर रहे हैं, जिसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने चिंतित होकर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
साइबर स्पेस में मौजूद हैकरों ने बिहार के एक सरकारी कॉलेज की वेबसाइट को हैक कर लिया है. उन्होंने वेबसाइट पर देश विरोधी पोस्ट डालना शुरू कर दिया है जिसको लेकर कॉलेज प्रशासन चिंतित है. शहर के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने कॉलेजों में से एक हाजीपुर के देवचंद कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर हैकरों ने कब्जा कर रखा है, जिसके बाद हैकर्स कॉलेज से जुड़ी जानकारी (Information) वाली विंडो पर देशविरोधी नारे और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर रहे हैं.
2 दिन से कॉलेज की वेबसाइट हैक, साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज
वेबसाइट खोलने पर कॉलेज और छात्रों की जानकारी के बजाय देशविरोधी नारे और फोटो देखकर सभी चौंक गए हैं. हैकरों के धमकी वाले मैसेज सभी पढ़कर काफी परेशान हैं. कॉलेज प्रबंधन ने हैकरों की इस कारस्तानी के खिलाफ साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. प्रिंसिपल ने बताया कि 2 दिन पहले कॉलेज की वेबसाइट को हैक किया गया है. हैकर्स वेबसाइट पर देशविरोधी पोस्ट डाल रहे हैं.
कॉलेज वेबसाइट पर छात्रों से जुड़ी जानकारी हो सकता है गलत प्रयोग
परेशान कॉलेज प्रशासन ने इस संबंध में हाजीपुर साइबर पुलिस को लिखित शिकायत दी है. वेबसाइट पर कॉलेज और करीब 3000 से ज्यादा छात्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है. कॉलेज प्रबंधन छात्रों से जुड़ी जानकारी को लेकर भी चिंतित है. इसीलिए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से वेबसाइट को ठीक करने में साइबर एक्सपर्ट की मदद मांगी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










