
बिहार के स्कूलों में रक्षाबंधन समेत 12 छुट्टियां हुईं खत्म, गिरिराज बोले- कल संभव है कि शरिया लागू कर दी जाए
AajTak
बिहार में इस साल बचे हुए दिनों के लिए स्कूलों में छुट्टियां की संख्या घटा दी गईं हैं. अब सितंबर से दिसंबर के बीच त्योहारों पर 11 दिन ही स्कूल बंद रहेंगे. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है.
बिहार में इस साल के बचे हुए दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टियां 23 से घटाकर 11 कर दी गई हैं. इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक, इस साल सितंबर से दिसंबर महीने के बीच त्योहारों पर 11 दिन ही स्कूल बंद रहेंगे. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है.
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के अनुसार, सितंबर से दिसंबर के बीच छुट्टियों को लेकर जारी नए कैलेंडर के मुताबिक, अब 30 अगस्त को स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं होगी. पहले 30 अगस्त को रक्षाबंधन की स्कूल में छुट्टी की घोषणा थी.
सबसे महत्वपूर्ण है बिहार के स्कूलों में दिवाली से लेकर छठ पूजा तक यानी कि 13 नवंबर से 21 नवंबर तक छुट्टी थी. नए आदेश के अनुसार, अब 9 दिनों की छुट्टी को घटाकर 4 दिन कर दिया गया है. सरकारी स्कूलों में अब दिवाली की छुट्टी 12 नवंबर को होगी, 15 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी होगी छठ पूजा की छुट्टी 19 और 20 नवंबर को होगी.
इसी तरीके से दुर्गा पूजा के मौके पर स्कूलों में 6 दिन की छुट्टी होनी थी लेकिन अब इसमें बदलाव करके रविवार जोड़कर 3 दिनों की छुट्टी कर दिया गया है.
विभाग की ओर से क्या कहा गया?
शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टियां कम करने को लेकर कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 की अनुसूची के तहत प्राथमिक स्कूलों में कम से कम 200 दिन और छठी से आठवीं तक के स्कूलों में कम से कम 220 दिनों के कार्यदिवस का प्रावधान है. चुनाव, परीक्षा, कानून-व्यवस्था, त्योहार, आयोजन, बाढ़, प्राकृतिक आपदाओं और कई प्रकार की परीक्षाओं की वजह से पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हो जाता है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









