
'बिहार के लोगों के साथ बेईमानी...', विशेष राज्य के दर्जे से केंद्र के इनकार पर मनोज झा का वार
AajTak
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इनकार के बाद सूबे में सियासत गर्म हो गई है. विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सीएम नीतीश के इस्तीफे की मांग कर रही है तो वहीं एनडीए बैकफुट पर है. आरजेडी सांसद मनोज झा ने इसे बिहार के लोगों के साथ बेईमानी बताया है.
मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने से ठीक पहले ये साफ कर दिया है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने जा रहा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद रामप्रीत मंडल ने विशेष राज्य के दर्जे को लेकर संसद में सवाल पूछा था. इसके जवाब में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लिखित जवाब में कहा कि बिहार इसके लिए निर्धारित मानकों में फिट नहीं है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इनकार के बाद सूबे में सियासत गर्म हो गई है. विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने सीएम नीतीश से इस्तीफा मांगा है तो वहीं एनडीए बैकफुट पर है.
आरजेडी ने बताया बिहार के लोगों से बेइमानी
आरजेडी सांसद प्रोफेसर मनोज झा ने कहा है कि ये लोग बिहार के लोगों के साथ बेईमानी कर रहे हैं. किसी भी कीमत पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा. उन्होंने कहा कि हम काफी समय से इसकी मांग कर रहे हैं. नीतीश कुमार यह (दर्जा) दिलाने में नाकाम रहे. वहीं, आरा से सीपीआई (एमएल) के सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि बिहार में कोई कारखाना नहीं है. इसलिए विशेष राज्य का दर्जा चाहिए. नीतीश कुमार, जीतनराम मांझी की वजह से मोदी सरकार चल रही है. इन लोगों (नीतीश कुमार और मांझी) को पीएम मोदी से इसके लिए बोलना चाहिए. राज्य विभाजन के बाद जब झारखंड अलग हुआ, तभी से बिहार की ये डिमांड रही है.
आरसीपी सिंह ने क्या कहा?
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके आरसीपी सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हमलोगों को भीख मांगने से बचना है. हमें अपनी ताकत इतनी बढ़ानी है कि हम दूसरों को कुछ दें, न कि हम भीख मांगते रहें. उन्होंने कहा कि बिहार को भीख मांगने की मानसिकता से बाहर निकालना है. हमारी ये मुहिम है. आरसीपी सिंह ने कहा कि हमलोग आज भी मानसिक रूप से गुलाम हैं. दिनभर भीख मांगते रहते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में संसाधनों की कमी नहीं है.
भविष्य में भी होती रहेगी मांग- जेडीयू

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









