
बिहार के मंत्री के मौत वाले बयान पर बोले लालू, 'अगर बेशर्मी मापने का पैमाना होता तो वह भी टूट जाता'
ABP News
बुधवार को लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उनका ट्वीट स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की ओर से विधान परिषद में दिए गए बयान के संदर्भ में था.
पटनाः बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधान परिषद में एक बार फिर स्पष्ट किया है कि ऑक्सीजन और एवं उपकरणों की अनुपलब्धता या रोग की गंभीरता पहचानने में त्रुटि से किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है. इस बयान के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधा और कहा कि अगर बेशर्मी मापने का कोई पैमाना होता तो वह भी टूट जाता. बुधवार को लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को लेकर यह बात लिखी. दरअसल, मंगल पांडेय विधान परिषद में प्रेमचंद मिश्रा के प्रश्न का जवाब दे रहे थे. प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा था कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुई मौतों में 30 फीसद से ज्यादा मौतें आईसीयू में इंफेक्शन की वजह से हुईं. उनके मुताबिक ये बात एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही गई थी जहां पर स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद थे. इसी सवाल पर मंगल पांडे अपना जवाब दिया था. इसी बयान से संबंधित खबरों की कटिंग को लालू प्रसाद यादव ने शेयर कर तंज कसा है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












