
बिहार के गोपालगंज में पकड़ी गई एक करोड़ की विदेशी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
AajTak
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने विदेशी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है. इस खेप को पंजाब से बिहार लाया जा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से एक करोड़ रुपए मूल्य की शराब जब्त कर ली है.
बिहार में शराबबंदी के बीच आए दिन अवैध शराब पकड़े जाने का सिलसिला जारी है. ताजा मामला गोपालगंज के कुचायकोट में सामने आया है. यहां पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से एक करोड़ रुपए की विदेश शराब जब्त की है. शराब की खेप को सोयाबीन की आड़ में पंजाब से लाई जा रही थी. इसके साथ ही पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.
कुचायकोट थाना प्रभारी दर्पण सुमन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की एक बड़ी खेप यूपी के रास्ते पंजाब से बिहार लाई जा रही है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बलथरी चेकपोस्ट पर यूपी से आने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान एक कंटेनर ट्रक संदिग्ध अवस्था में दिखा. उसकी तलाशी ली गई तो उसके अंदर विदेशी शराब का जखीरा मिला.
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि कंटेनर ट्रक से करीब 567 कार्टन यानी 5019.48 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया. इसके बाद ट्रक ड्राइवर सहित दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों तस्कर मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाने क्षेत्र के रहने वाले हैं. इस मामले में बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर काम कर रहे हैं. शराब की कीमत एक करोड़ रुपये है.
गोपालगंज में शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है. यूपी-बिहार सीमा पर स्थित इस क्षेत्र में आए दिन शराब की खेप पकड़ी जाती है. शराब के तस्कर पुलिस से बचने के लिए तरह-तरह के तरकीब अपनाते रहते हैं. इसके पहले आलू, प्याज, तरबूज, साइकिल पार्ट्स और फल आदि की आड़ में तस्करी की गई है. एक बार तो आर्मी ऑन ड्यूटी लिखे ट्रक से तस्करी पकड़ी गई थी.
इसके साथ ही तस्करी करके आई शराब की बिक्री भी बहुत अनोखे ढंग से की जाती है. इसके लिए बच्चों और महिलाओं का इस्तेमाल किया जाता है. कई बार तस्कर अपने शरीर में शराब बांधकर लोगों के घर तक डिलिवरी करते हैं. दो महीने पहले मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ था. इस दौरान 11 तस्करों को पुलिस ने पकड़ा, जिसमें 8 महिलाएं शामिल थी.
शराब तस्करी के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ भी सामने आता रहता है. खासकर गोपालगंज में यूपी-बिहार सीमा पर ऐसी घटनाएं ज्यादातर देखने को मिलती है. हालही में एक शराब तस्कर का पीछा करते वक्त एक होमगार्ड जवान अभिषेक शर्मा की मौत हो गई थी. वो कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंगाल खाड़ के रहने वाले थे. उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया हट चुका है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









