
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा, जगदानंद बोले- किसानों के लिए दिया बलिदान
AajTak
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया है. आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह, बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं.
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया है. सुधाकर सिंह ने जब कृषि विभाग में चोर होने का बयान दिया था, उसके बाद उनके नीतीश कुमार से मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आए थे. आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं.
सुधाकर सिंह के पिता और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि कृषि मंत्री ने किसानों के लिए आवाज उठाई, लेकिन आवाज उठाने के साथ-साथ बलिदान भी देना पड़ता है. इसलिए कृषि मंत्री ने त्यागपत्र दे दिया है. आरजेडी कोटे से नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए सुधाकर सिंह तब चर्चा में आए, जब उन्होंने बयान दिया था कि कृषि विभाग में कई चोर लोग हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपने आप को उन चोरों का सरदार करार दिया. सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके ऊपर भी और कई सरदार मौजूद हैं. कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को भी फटकार लगाई थी.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुधाकर सिंह के बीच तकरार पहले ही सार्वजनिक रूप से सामने आ गई थी. दरअसल बीते महीने नीतीश कुमार ने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बिना ही कृषि विभाग की समीक्षा बैठक कर ली थी. इस बैठक में प्रधान सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद थे.
सीएम नीतीश ने दी थी नसीहत
दरअसल 'चोरों के सरदार' वाले बयान पर नीतीश कुमार ने सुधाकर सिंह को नसीहत दी थी कि वो ऐसे बयान देने से बचें. लेकिन उन्होंने कैबिनेट की बैठक के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की धमकी दी थी, जब नीतीश ने उनसे ही पूछा था कि कृषि विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है, सभी अधिकारी चोर हैं और वह खुद "चोरों का सरदार" थे.
इस्तीफा देने की दी थी धमकी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









