
बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर! अब UAE में बिकेगी मुजफ्फरपुर की शाही लीची
AajTak
मुजफ्फरपुर के लीची किसानों के लिए अच्छी खबर है. अब यहां की शाही लीची संयुक्त अरब अमीरात में भेजी जा रही है. वहां की मार्केट्स में इन लीचियों को बेचा जाएगा. इससे बिहार के लीची किसानों को फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं क्या है पूरा प्लान.
बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची का स्वाद अब संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे लोग भी चख सकेंगे. पहली बार बिहार से करीब 3,000 किलोमीटर दूर सऊदी अरब के शारजाह में ये शाही लीची भेजी जाएंगी. इसकी पहल देश और दुनिया की सबसे बड़ी मॉल की कंपनी लुलु कर रही है. लुलु मॉल के प्रतिनिधियों ने बिहार लीची उत्पादक संघ से संपर्क किया है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि खाड़ी देशों के शहरों के मॉल में मुजफ्फरपुर की लीची लोग खरीद सकेंगे.
कंपनी की ओर से ट्रायल के तौर पर पहले एक टन शाही लीची शारजाह भेजी जा रही है. इसको लेकर गुरुवार को लखनऊ से कंपनी के प्रतिनिधि बिहार के बंदरा में लीची के बाग में खरीदारी करने पहुंचे. बता दें, जिले में 12 हजार हेक्टेयर में लीची की खेती होती है. प्रति वर्ष एक लाख टन लीची का उत्पादन होता है. कंपनी के ऑर्डर के अनुसार गुरुवार को मुजफ्फरपुर से शाही लीची पैक होकर बनारस के लिए रवाना हो रही है, फिर बनारस से फ्लाइट के जरिये लीची को संयुक्त अरब अमीरात भेजा जाएगा.
लुलु मॉल के प्रतिनिधि दीपक मिश्रा ने बताया कि हमारी इंटरनेशनल टीम के हेड मयूशुफ अली मॉनिटरिंग कर रहे हैं. हम लोग आज (गुरुवार) पहली खेप वाराणसी भेज रहे हैं. वहां से ये खेप शारजाह एयरपोर्ट भेजी जाएगी, फिर गल्फ कंट्री में बेची जाएगी. लुलु मॉल के इस कदम से लीची के किसान काफी खुश हैं. किसान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पहली बार लीची को गल्फ देश भेजा जा रहा है. इससे वो काफी खुश हैं. उन्हें उम्मीद है कि अब उन्हें लीची की और बेहतर कीमत मिलेगी.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










