
बिहार: केंद्र ने मल्लाहों को SC में शामिल करने का प्रस्ताव ठुकराया, “सन ऑफ मल्लाह” बोले- छोड़ दूंगा कुर्सी
AajTak
मल्लाह जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की मांग पर संकट खड़ा हो गया है. केंद्र ने बिहार सरकार द्वारा भेजा गया प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके बाद बिहार सरकार के मंत्री ने ऐलान किया है कि यदि वे आरक्षण की व्यवस्था नहीं कर पाते, तो कुर्सी छोड़ देंगे.
बिहार सरकार ने मल्लाह जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने का केंद्र को जो प्रस्ताव भेजा था, उसे केंद्र के द्वारा खारिज कर दिया गया है. इसके बाद बिहार सरकार में मल्लाह जाति के मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि अगर वे अपने समाज के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं करवा पाते हैं, तो वह अपने पद से इस्तीफा देने को भी तैयार हैं. कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार “सन ऑफ मल्लाह” के नाम से मशहूर बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि “निषाद समाज का आस्था मेरे में है और उन लोगों ने ही मुझे सत्ता में पहुंचाया है. जिस दिन निषाद समाज को लगेगा कि मैं उनके लिए काम नहीं कर रहा हूं उसी दिन मैं अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार हूं.” मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि निषाद जाति के साथ आजादी के बाद से केंद्र की सभी सरकारों में धोखा किया गया है.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









