
बिहार की हार पर कांग्रेस में रार, राशिद अल्वी बोले- कांग्रेस का संगठन कागजों पर है, जमीन पर नहीं
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है, जिससे पार्टी के अंदर गहरी कलह और असंतोष बढ़ गया है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने पार्टी संगठन को कागजों पर बताया और जमीन पर कमजोर करार दिया है. अल्वी ने पार्टी हाईकमान से संगठन को मजबूत करने और नेताओं को मैनस्ट्रीम में लाने की बात कही.
बिहार चुनाव में हार के बाद आरजेडी में पहले से सिर फुटव्वल जारी है. अब चुनाव नतीजे को लेकर कांग्रेस के अंदर की कलह खुलकर सामने आ गई है और बगावत के सुर फटने लगे हैं. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कागजों पर है, जमीन पर नहीं. केवल मीटिंग करने से कुछ नही होगा, संगठन को मजबूत करना पड़ेगा.
साथ ही उन्होंने बीजेपी पर इस चुनाव में काले धन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा है.
'संगठन को किया जाए मजबूत'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने बिहार चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने बिहार में मिलकर चुनाव लड़ा है. बीजेपी ने बिहार चुनाव में काले धन का इस्तेमाल किया है, लेकिन विपक्ष-खासतौर पर कांग्रेस को आत्ममंथन और ये विचार करने की जरूरत है कि संगठन को मजबूत किया जाए.
'नेताओं के मैनस्ट्रीम में लाना होगा'
अल्वी ने पार्टी हाईकमान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की कमजोरी ही हार का मुख्य कारण है, न कि केवल बीजेपी की ताकत. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस का संगठन कागजों पर है, जमीन पर नहीं है और इसके लिए कई नेताओं को मैनस्ट्रीम में लाने की जरूरत है. केवल मीटिंग करने से कुछ नही होगा, संगठन को मजबूत करना पड़ेगा.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







