
बिहार की हार पर कांग्रेस की बैठक में हंगामा... आपस में भिड़े दो प्रत्याशी, गोली मारने तक की धमकी दी!
AajTak
मीटिंग में राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही हंगामा हो गया. बिहार के वैशाली से कांग्रेस प्रत्याशी रहे इंजीनियर संजीव और पूर्णिया से चुनाव लड़ने वाले जितेंद्र यादव के बीच तीखी नोकझोंक इस कदर बढ़ गई कि माहौल तनावपूर्ण हो गया.
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस की ओर से बुलाई गई समीक्षा बैठक गुरुवार को भारी हंगामे का अखाड़ा बन गई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक की शुरुआत राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही विवादों से हो गई. बिहार के वैशाली से कांग्रेस प्रत्याशी रहे इंजीनियर संजीव और पूर्णिया से चुनाव लड़ने वाले जितेंद्र यादव के बीच तीखी नोकझोंक इस कदर बढ़ गई कि माहौल तनावपूर्ण हो गया.
जानकारी के अनुसार, इंजीनियर संजीव ने आरोप लगाया कि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए 18 नए चेहरों की वजह से कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ और अनुभवहीन लोगों पर टिकट का दांव लगाना पार्टी के लिए घातक साबित हुआ. उन्होंने कहा कि संगठन की जमीनी हकीकत को नजरअंदाज कर नए लोगों को उम्मीदवार बनाने के चलते कांग्रेस की कई सीटों पर लड़ाई कमजोर हुई.
इस पर पूर्णिया के उम्मीदवार जितेंद्र यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम भी नए हैं. जो आज पुराने नेता हैं, वे भी एक समय पर नए ही थे. नए लोगों को हार का कारण बताना गलत है. इसी बात को लेकर दोनों नेताओं के बीच बहस बढ़ गई और देखते ही देखते मामला गर्मागरम विवाद में बदल गया.
बैठक में मौजूद सूत्रों ने दावा किया कि बहस इतनी बढ़ गई कि इंजीनियर संजीव की ओर से जितेंद्र यादव को कथित तौर पर गोली मारने जैसी धमकी देने की बात तक सामने आई. हालांकि बाद में इंजीनियर संजीव ने सफाई दी कि बातचीत को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और उनकी किसी बात का गलत अर्थ निकाला गया. उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को डराने या धमकाने का नहीं था.
कांग्रेस की ओर से फिलहाल इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बैठक में पैदा हुआ तनाव पार्टी की अंदरूनी खींचतान और आपसी अविश्वास को उजागर करता है. पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि हार के असली कारणों पर चर्चा करने के बजाय आपसी आरोप-प्रत्यारोप से संगठन कमजोर होता दिख रहा है.
गौरतलब है कि बिहार में इस बार बीजेपी-जेडीयू गठबंधन ने 202 सीटें जीतकर एक बार फिर सत्ता बरकरार रखी, जबकि आरजेडी-कांग्रेस वाले गठबंधन को केवल 35 सीटों पर संतोष करना पड़ा. कांग्रेस को 2020 के चुनाव में जहां 19 सीटें मिली थीं, इस बार पार्टी मात्र 6 सीटों पर सिमट गई.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







