
बिहार और झारखंड में लू का भीषण कहर, पटना सहित 13 जिलों में हीटवेव
AajTak
बिहार और झारखंड के कई जिले भीषण लू का सामना कर रहे हैं. बिहार के 13 जिले लू से बेहाल हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पटना में 20 अप्रैल तक तापमान 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है.
बिहार इस वक्त भीषण लू की चपेट में है. अप्रैल महीने में लू ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. राज्य के 13 जिलों में लू के हालात बने हुए हैं. इनमें से पांच जिले ऐसे हैं, जो भीषण लू की चपेट में है.
बिहार के आठ जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 20 अप्रैल तक तापमान 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है. पटना में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शेखपुरा जिले में तापमान 44.4 डिग्री रहा.
लू से जनजीवन अस्त व्यस्त
बिहार में लू से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है. पटना समेत कई जिलों में प्रशासन ने अपने स्तर से स्कूलों की छुट्टियों का वक्त निर्धारित कर दिया है. पटना में सुबह 11:45 बजे के बाद स्कूलों के संचालन पर डीएम ने रोक लगा रखी है.
झारखंड भी लू से बेहाल
झारखंड के भी कई जिलों में लू के कहर से लोग बेहाल हैं. झारखंड सरकार ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें पांचवी क्लास तक के छात्रों की कक्षाओं का संचालन सुबह सात बजे से 11 बजे तक कराने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, छठी से 12वीं तक के छात्रों की कक्षाएं सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी. सरकार ने यह फैसला राज्य में लू के कहर के मद्देनजर किया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









