
बिहार: आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा बैंक, 35 लाख रुपये लेकर फरार
AajTak
खगड़िया जिले में बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े छह बदमाश बैंक में घुसे और सभी को हथियार के बल पर बंधक बनाया फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने 35 लाख रुपये लूटे.
बिहार के खगड़िया जिले के टॉवन थाना इलाके में महात्मा गांधी मार्ग स्थित बंधन बैंक में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बेखौफ आधा दर्जन बदमाश बैंक में घुसे और सभी को हथियारों के बल पर अपने कब्जे में लिया और करीब 35 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. बदमाशों ने पहले सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर उसे घायल किया फिर बैंक के अंदर घुसे. कैश काउंटर पर रखे 35 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
घटना की खबर मिलते ही सदर SDPO सुमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस बैंक पहुंची और मामले की जांच शुरू की. बैंक में लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है. सदर SDPO सुमित कुमार का कहना है कि बैंक में मौजूद लोगों के साथ भी बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और बैंक से 35 लाख रुपये कैश लेकर बदमाश भागे. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही बैंक कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है.
बैंक के कैशियर ने बताया कि चार लुटेरे काउंटर के अंदर दाखिल हुए. हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर मारपीट की और तिजोरी की चाबी भी छीन ली. उसके बाद काउंटर और तिजोरी में रखे सारे रुपये लूटकर फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.
वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस वारदात में शामिल बदमाशों की संख्या छह बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे से पहले दो लोग बैंक के अंदर आए और फिर चार आए. इसके बाद सभी अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर ग्राहकों पर तान दी, फिर बैंक कर्मियों और ग्राहकों के साथ मारपीट करने लगे. इससे कुछ ग्राहक जख्मी भी हुए हैं. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









