
बिहार: अग्निपथ योजना के विरोध में बंद हुआ था इंटरनेट, उपभोक्ता फोरम में हुआ था मामला दर्ज, डाटा वापस करने पर कंपनी राजी
AajTak
आनंद ने उपभोक्ता फोरम के हेल्पलाइन पर प्रतिनिधियों से बातचीत की और कहा कि केवल मेरा ही नहीं, बिहार के लाखों लोगों के साथ ऐसा हुआ है. उन्हें उनकी वैद्यता और डेटा वापस मिलना चाहिए.
उपभोक्ता के रूप में आपको अपने अधिकार मालूम हैं तो आप अपनी कंपनियों से मिल रही सेवा में कोताही की शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आपकी शिकायत पर एक्शन भी होता है और आपको परिणाम भी मिलता है. ताजा मामला बिहार के भोजपुर समेत 20 जिलों में 3 दिनों तक हुई इंटरनेट बंदी को लेकर सामने आया है. इस दौरान कई कंपनियों की इंटरनेट सेवा एहतियात के तौर पर बंद रही. उसके बाद एक उपभोक्ता के तौर पर अपने डाटा वापसी के लिए एक युवक ने इंटरनेट कंपनियों पर कंज्यूमर कोर्ट में केस दर्ज कराया. जिसकी शिकायत संख्या-3592864 है. इस शिकायत और खबर को आजतक ने प्रमुखता के साथ अपने वेवसाइट पर दिखाया था. उसके बाद फिर क्या था. सभी मीडिया हाउसों ने इंटरनेट कंपनियों के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत की खबर को प्रमुखता छापा.
मामले को लेकर आज तक के प्रतिनिधि ने टेलीकॉम कंपनी के खिलाफ शिकायत करने वाले चरपोखरी निवासी आनंद प्रकाश से बातचीत की. आनंद ने जानकारी दी कि 22 जून को एयरटेल कंपनी के नोडल ऑफिसर के यहां से अभिषेक नाम के किसी अधिकृत व्यक्ति ने 9334430402 पर कॉल किया. उसके बाद उपभोक्ता आनंद प्रकार ने अपना खोया हुआ डाटा उस अधिकारी से मांगा. आनंद प्रकाश ने कहा कि कंपनी उनका डेटा वापस करे, जो नेट बंदी के दौरान कंपनी के पास रह गया है. कंपनी की ओर से डेटा की भरपाई मेन बैलेंस के माध्यम से करने की बात कही गई. उपभोक्ता ने कंपनी के इस ऑफर को ठुकरा दिया. उपभोक्ता आनंद ने कहा कि मुझे मेरा खोया हुआ डाटा और वैद्यता वापस चाहिए, ना कि मेन बैलेंस.
मामले में उपभोक्ता ने कंपनी को ये भी बताया कि एयरटेल के लाखों उपभोक्ता हैं. जिन्होंने नेट बंदी के दौरान अपना डेटा खोया है. उन सबका वापस करना होगा. इस मांग को सुनने के बाद कंपनी के पदाधिकारियों ने फोन डिसकनेक्ट कर दिया. उसके बाद कहा है कि आपके फीडबैक पर वापस रिप्लाई करेंगे. उसके बाद शिकायत की स्थिति जानने को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम के 1800114000 पर आनंद ने कॉल किया. वहां से जानकारी मिली की आपकी सुनवाई हो चुकी है. कंपनी आपका खोया हुआ डेटा और वैद्यता वापस करने को तैयार हो गई हैं.
उसके बाद आनंद ने उपभोक्ता फोरम के हेल्पलाइन पर प्रतिनिधियों से बातचीत की और कहा कि केवल मेरा ही नहीं, बिहार के लाखों लोगों के साथ ऐसा हुआ है. उन्हें उनकी वैद्यता और डेटा वापस मिलना चाहिए. आनंद ने ये भी जोड़ा कि मैं कंपनी के रिस्पांस से संतुष्ट नहीं हूं. उसके बाद फोरम के प्रतिनिधियों की ओर से मामले को उपभोक्ता कमीशन में दर्ज करने की बात कही गई. इस घटना के बाद बिहार के लाखों मोबाइल उपभोक्ताओं में आस जगी है कि एक कंपनी की लूटमारी पकड़ी गई है और उनका भी डेटा वापस होगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








