
बिहार: मजिस्ट्रेट को लोगों ने कॉलर पकड़ कर पीटा, चिल्लाते रहे बचाओ-बचाओ.. पुलिस खड़ी देखती रही
AajTak
पटना से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर अतिक्रमण हटाने गए मजिस्ट्रेट को पुलिस के सामने स्थानीय लोगों ने पीट दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अब दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बिहार के पटना से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर कुछ स्थानीय लोग पुलिस की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट को पीट रहे हैं. यह मामला पटना नगर निगम वार्ड नंबर 60 के खाजेकला थाना इलाके का है. बताया जा रहा है यह घटना उस समय हुई जब मजिस्ट्रेट अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने उनके साथ धक्का मुक्की कर मारपीट की और गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया. भीड़ का आक्रोश देख निगमकर्मी भी वहां से भाग निकले.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










