
बिहारः 3 लोगों की हत्या मामले में युवक गिरफ्तार, इश्क में नाकाम होने पर साली और बच्चे पर फेंका था तेजाब
ABP News
नौ अगस्त 2020 की रात मखदुमपुर प्रखंड के भगवान खंधा गांव में इस घटना को अंजाम दिया गया था. इसके बाद युवक के सास ने ही पुलिस को दामाद की करतूत के बारे में जानकारी दी थी.
जहानाबादः दो साली और एक 2 साल के बच्चे की तेजाब उड़ेलकर हत्या करने वाला फरार आरोपी आखिरकार गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. करीब एक साल से फरार युवक को मसौढ़ी के चूल्हाइचक गांव से गिरफ्तार किया गया है. वह एक साल से पुलिस के डर से अपना ठिकाना बदल रहा था. जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली कि वह अपने गांव आया है तो त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पकड़ लिया. बताया जाता है कि मसौढ़ी थाना के चूल्हाइचक का रहने वाला मुन्ना अपनी साली से प्यार करता था. जब साली की कहीं और शादी की बात तय होने लगी तो नाराज मुन्ना नौ अगस्त 2020 को चोरी छुपे अपने ससुराल पहुंचकर अपनी दो साली और उसके साथ सो रही बड़ी साली के 2 वर्षीय बच्चे को तेजाब से नहला डाला था. इलाज के क्रम में पटना पीएमसीएच में मौत हुई थी.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











