
बिहारः 23 जून की बैठक के लिए मांझी को न्यौता नहीं, नीतीश को झटका देगी HAM पार्टी?
AajTak
बिहार की राजधानी पटना में नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की बड़ी बैठक बुलाई है. इस बैठक के लिए जीतनराम मांझी को निमंत्रण नहीं दिया गया है. इसे लेकर मांझी नाराज हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे हैं. विपक्षी एकजुटता की कवायद में जुटे नीतीश को बिहार में महागठबंधन से ही झटका लग सकता है. महागठबंधन में शामिल जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा नीतीश की मुहिम को झटका दे सकती है.
जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार की अगुवाई में 23 जून को विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होनी है. नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) विपक्ष के इस महाजुटान के लिए तैयारी में जुटी हैं. विपक्ष को एक मंच पर लाने के लिए जहां बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं, वहीं महागठबंधन में ही दरार पड़ती नजर आ रही है.
इस बैठक से पहले हम पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी नाराज बताए जा रहे हैं. जीतनराम मांझी की नाराजगी की वजह है बैठक के लिए उनको निमंत्रण नहीं मिलना. बताया जा रहा है कि नीतीश की अगुवाई में होने जा रही बैठक के लिए जीतनराम मांझी को निमंत्रण नहीं दिया गया है जिससे वे नाराज हैं.
जीतन राम मांझी ने साफ कहा है कि महागठबंधन में होने के बावजूद भी नीतीश कुमार की तरफ से उनकी पार्टी को विपक्षी दलों की महाबैठक में नहीं बुलाया गया है. विपक्ष की महा बैठक में न बुलाए जाने को लेकर जीतनराम मांझी का दर्द छलका. हालांकि, उन्होंने ये घोषणा भी कर दी थी कि उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 2024 में एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी.
पांच सीटों पर किया था दावा
गौरतलब है कि जीतनराम मांझी ने इससे पहले बिहार की पांच सीटों पर दावा ठोका था. उन्होंने कहा था कि हम कम से कम पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस मुद्दे पर मांझी ने सीएम नीतीश से भी मुलाकात की थी. अब, जबकि मांझी को विपक्ष की बैठक के लिए निमंत्रण नहीं दिया गया है, ये चर्चा तेज हो गई है कि मांझी अपनी राह अलग कर सकते हैं.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







