
बिहारः गर्दनीबाग पहुंचे तेज प्रताप, CM नीतीश और स्वास्थ्य मंत्री पर बरसे; कहा- इस्तीफा दें
ABP News
तेज प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार की स्वास्थ व्यवस्था को खराब कर दिया है. 36 सिलेंडर कबाड़ से बरामद होने की खबर मिलने के बाद बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव निरीक्षण करने के लिए गर्दनीबाग स्वास्थ्य सेवा केंद्र पहुंचे थे.
पटनाः राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्वास्थ्य सेवा केंद्र परिसर से रविवार को 36 सिलेंडर कबाड़ से बरामद होने की खबर मिलने के बाद बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. इस दौरान यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जमकर कोसा. तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को खराब कर दिया है. ऐसे लोगों को जल्द ही इस्तीफा दे देना चाहिए. इन्हें पद पर रहने का हक नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां अस्पताल में आने पर पता चला कि सीएस मीटिंग कर रहे हैं और लोग बाहर परेशान हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












