
बिहारः गया में लोग आक्रोशित, पोस्टर लगाकर बताया सांसद और विधायक ‘लापता’; खोजने वाले को इनाम
ABP News
शहर के गेवालबीघा पुलिस लाइन मोहल्ले में जगह-जगह सांसद विजय कुमार और नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार के गुमशुदा की तलाश वाला पोस्टर लगाया गया है. पोस्टर में लिखा है कि इस कोरोनाकाल में गया के नागरिकों को मरने के लिए छोड़ कर चले गए हैं.
गयाः कोरोना महामारी में गया नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार और सांसद विजय कुमार को जनता ढूंढ रही है. जब इस आपदा की स्थिति में लोगों के बीच नहीं दिख रहे हैं तो लोगों ने जगह-जगह पोस्टर लगाकर अपना आक्रोश जताया और उनके लापता होने का पोस्टर लगाकर लिखा ढूंढने वाले को इनाम दिया जाएगा. शहर के गेवालबीघा पुलिस लाइन मोहल्ले में जगह-जगह सांसद विजय कुमार और नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार के गुमशुदा की तलाश वाला पोस्टर लगाया गया है. पोस्टर में लिखा है कि इस कोरोनाकाल में गया के नागरिकों को मरने के लिए छोड़ कर चले गए हैं. जिन भाइयों को मिलें ये तो गया की जनता के बीच लाने का कष्ट करें. ढूढने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












