
बिश्नोई गैंग से दुश्मनी, जिम मालिक का कत्ल और इंटरनेशनल कनेक्शन... दिल्ली में हुए Live शूटआउट की Inside Story
AajTak
दिल्ली के बेहद पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में हुई कत्ल की एक वारदात ने राष्ट्रीय राजधानी में सनसनी फैला दी है. यहां मेन रोड के किनारे दो लोग आपस में बातें कर रहे थे. तभी एक शख्स पैदल ही उनके पास आता है और फिर वो जो कुछ करता है, वो किसी की सोच से भी परे है.
दिल्ली के बेहद पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में हुई कत्ल की एक वारदात ने राष्ट्रीय राजधानी में सनसनी फैला दी है. यहां मेन रोड के किनारे दो लोग आपस में बातें कर रहे थे. तभी एक शख्स पैदल ही उनके पास आता है और फिर वो जो कुछ करता है, वो किसी की सोच से भी परे है. वो अचानक अपनी कमर से पिस्टल निकाल कर वहां खड़े दो में से एक आदमी को निशाना बना कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है. पिस्टल आग उगलने लगती है. जब तक गोलियों का शोर थमता है, एक बड़ी वारदात हो चुकी होती है.
इस वारदात से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज में शूटआउट की तस्वीरों को देख कर एक बारगी यकीन करना भी मुश्किल होता है कि ये वाकई किसी वारदात की या फिर कत्ल की तस्वीर है. मतलब शूटआउट में कैद गैंगस्टर का बेखौफ अंदाज ऐसा है कि दिमाग इसकी सच्चाई को स्वीकार करने में ही कई कुछ वक्त लगा देता है. लेकिन जब तक दिमाग इस सिक्वेंस को प्रोसेस कर पाए, तब तक कत्ल हो चुका होता है. एक, दो, तीन, चार, पांच. गाड़ी से उतरकर गैंगस्टर एक के बाद एक अपने शिकार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करता है.
छह से आठ गोलियां चलाता हैं और देखते ही देखते गोलियों का शिकार बन रहा शख्स कार की ओट में जमीन पर गिर कर ढेर हो जाता है. यह शख्स दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक यानी ग्रेटर कैलाश पार्ट टू का रहने वाला था, जो कि बाहर खड़े हो कर अपने किसी दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था. इसका नाम नादिर अहमद शाह है. गोली लगने के बाद उसके दोस्त और आस-पास के लोग उसे उठा कर अस्पताल ले कर जाते हैं, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी होती है. डॉक्टर उसे ब्रॉट डेड यानी मुर्दा करार देते हैं.
दिल्ली की सड़कों पर और वो भी इतने पॉश इलाके में इतने बेखौफ तरीके से अंजाम दी गई ये वारदात बताती है कि बदमाश यहां कायदे-कानून को क्या समझते हैं. बहरहाल, इस शूटआउट की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचती है और मामले की जांच शुरू कर देती है, लेकिन जब तक पुलिस नादिर शाह के दुश्मनों और शूटआउट के पीछे छुपे किरदारों का पता लगा पाती, एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तैरती नजर आती है. इस बार भी पोस्ट गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खासमखास रोहित गोदारा ने किया होता है.
गैंगस्टर रोहित गोदारा फेसबुक पर लिखता है कि उसके इशारे पर ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. क्योंकि नादिर शाह उसके गैंग के काम में अड़चन पैदा कर रहा था. दिल्ली पुलिस की शुरुआती तफ्तीश और ये पोस्ट ये इशारा करती है कि इस वारदात के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ही हाथ है. लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर ये नादिर शाह कौन है? उसका ट्रैक रिकॉर्ड क्या है? आख़िर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से उसकी ऐसी क्या दुश्मनी है?

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








