
बिल गेट्स से मिलकर बदला डॉली चायवाले का लक... लैम्बॉर्गिनी के बाद अब इस एक्ट्रेस संग दिखे
AajTak
dolly chaiwala viral video: डॉली चायवाले की बात करें, तो वो नागपुर में चाय बेचते हैं. उनके चाय बनाने का तरीका लोगों को काफी पसंद आता है. दूर दूर से फूड व्लॉगर्स उनके वीडियो बनाने आते हैं.
अपने अनोखे तरीके से चाय बनाने के चलते मशहूर डॉली चायवाले की तकदीर अब बदल गई है. बिल गेट्स से मिलने के बाद वो लैम्बॉर्गिनी कार के साथ दिखाई दिए. तो किसी वीडियो में वो नोटों की गड्डी लहरा रहे थे. अब बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के साथ भी नजर आए हैं.
डॉली चायवाले की बात करें, तो वो नागपुर में चाय बेचते हैं. उनके चाय बनाने का तरीका लोगों को काफी पसंद आता है. दूर दूर से फूड व्लॉगर्स उनके वीडियो बनाने आते हैं. इसके अलावा डॉली अपने हेयरस्टाइल और कपड़े पहनने के तरीकों के चलते भी काफी मशहूर हैं.
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस भी नजर आ रही है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर डॉली से मिलने डॉली की टपरी पर आई.'
कैप्शन में एक्ट्रेस को उनकी आने वाली फिल्म 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' के लिए बधाई भी दी गई है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि डॉली निम्रत कौर को भी अपने अनोखे अंदाज में चाय बनाकर पिलाते हैं. वो चाय का गिलास भी ऐसे देते हैं जिससे निम्रत डर जाती हैं. हालांकि वो चाय पीने के बाद उसकी काफी तारीफ करती हैं.
बता दें, हाल में ही दुनिया के बड़े रईसों में शुमार बिल गेट्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में डॉली उनके लिए चाय बनाते नजर आ रहे थे.
इस वीडियो के सामने आने के बाद काफी मीम्स भी वायरल हुए थे. फिर डॉली के कई इंटरव्यू लिए गए. जिसमें उन्होंने कहा कि वो बिल गेट्स को नहीं जानते थे. उन्हें लगा कि कोई विदेशी है और चाय पीना चाहते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










