
बिल्ली से डरकर लकड़ी के सहारे दीवार पर लटका रहा चूहा, लोग बोले- ये हैं रियल लाइफ के टॉम एंड जेरी
AajTak
सोशल मीडिया पर चूहे और बिल्ली का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है. जिसे अब तक 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जबकि 1 लाख 16 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. और इस पर कई यूजर्स ने अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
इन दिनों बिल्ली और चूहे का एक बड़ा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. जिसमें एक चूहा डंडे के ऊपर बैठा दिखाई दे रहा है और उसके ठीक नीचे बिल्ली बैठी हुई है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे बिल्ली चूहे को अपना शिकार बनाना चाहती है लेकिन चूहा भी नीचे आने को बिल्कुल तैयार नहीं है.
चूहे के आव-भाव से लग रहा है जैसे वह बिल्ली को देखकर डर गया हो. वहीं बिल्ली लगातार उसे देखे जा रही है. ताकि चूहा नीचे आए और वह झपट कर उसे अपना शिकार बना ले. हालांकि आगे क्या हुआ, यह वीडियो में नहीं दिखाया गया है. लेकिन यह बड़ा ही मजेदार वीडियो है, जिसे देख कर यकीनन आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 0zr__t नाम की आईडी से शेयर किया गया है. जिसे अब तक 80 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 1 लाख 16 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. वहीं, लोगों ने वीडियो देख कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
'रियल लाइफ के टॉम एंड जेरी' एक यूजर ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ये रियल लाइफ के टॉम एंड जेरी हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ''उतर जा नहीं तो बहुत मारूंगा.'' तीसरे यूजर ने लिखा, ''कभी हार मत मानो.'' चौथे यूजर ने लिखा, ''हमें इसका दूसरा पार्ट भी देखना है.''

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










