
बिल्ली ने इस शख्स को कैसे दिलाए 23 लाख रुपये?
AajTak
एक बिल्ली पर आरोप लगा कि वह दूसरे जानवरों को परेशान करती है. बिल्ली के मालिक ने कोर्ट में लड़ाई लड़ी और फिर इस मामले उन्हें 95 लाख रुपए मिले हैं.
एक बिल्ली पर आरोप लगा कि वह दूसरे की प्रॉपर्टी में बिना अनुमति के दाखिल हो गई और वो दूसरे पालतू जानवरों को परेशान भी की. इसके बाद उस पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया. लेकिन अब बिल्ली के मालिक को 95 लाख रुपए का मुआवजा मिला है.
बिल्ली के मालिक को इस मामले में ₹ 95 लाख समझौते के बाद मिले हैं. इसमें वो ₹23 लाख भी शामिल हैं, जो बिल्ली के ऊपर बतौर जुर्माना लगाए गए थे.
'न्यूजवीक' की रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला अमेरिका के वाशिंगटन में सामने आया था. जिस बिल्ली के कारण ये घटना हुई, उसका नाम मिस्का है. इस बिल्ली की मालिक अन्ना डनेली के ऊपर 2019 में उनके पड़ोसियों ने केस दाखिल किया था.
इस महिला ने बिल्ली से की शादी, वजह कर देगी हैरान! 'किटी जेल' में रही थी बिल्ली दरअसल, पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि बिल्ली इधर-उधर घूमती है और जानवरों को तंग करती है. फिर बिल्ली को एनिमल कंट्रोल के लोग भी उठाकर ले गए थे, जिसके बाद वह 'किटी जेल' में रही.
वकील ने बताया ऐतिहासिक फैसला
डनेली को जुर्माना देने के लिए भी कहा गया था. फिर उन्होंने सरकारी संस्थाओं पर मुकदमा दायर कर दिया. डनेली के वकील जॉन जिमरमैन ने फॉक्स 11 से बातचीत में कहा, 'ये वाकई एक ऐतिहासिक समझौता है, जिसमें वाशिंगटन की बिल्ली शामिल है. इस मामले में बिल्ली को दोषी बताने की कोशिश की गई थी.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










