
'बिल्लियों को माइक्रोवेव में रखकर टॉर्चर करता है', गर्लफ्रेंड ने खोला Kitten Killer का राज
AajTak
अमेरिका के एक शख्स पर आरोप लगा है कि उसने लगभग 6 बिल्ली के बच्चों को तड़पाकर मार डाला. वह मारने से पहले उन्हें बिल्लियों को माइक्रोवेव में रखकर टॉर्चर करता था.
एक 22 वर्षीय व्यक्ति को आधा दर्जन बिल्ली के बच्चों को मारने और कुछ को माइक्रोवेव में रखकर टॉर्चर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इलिनोइस में जन्मे थॉमस मार्टेल पर कम से कम छह बिल्ली के बच्चों को मारने का आरोप लगाया गया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब थोमस की गर्लफ्रेंड ने पुलिस को उसके एक भयानक गंध वाले बैग के बारे में बताया था. पुलिस ने थॉमस के घर पहुंचकर बैग को ढूंढा तो उसमें बिल्ली के शरीर के अंग थे.
जानवरों पर अत्याचार के मामले दर्ज
शिकागो पुलिस ने कहा कि मार्टेल पर जानवरों पर अत्याचार के चार मामले और जानवरों के प्रति अत्यधिक क्रूरता के दो आरोप लगाए गए हैं. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मार्टेल द्वारा कथित तौर पर मारे गए सभी बिल्ली के बच्चों का नाम शेली था और वह खरीदे गए हर बिल्ली के बच्चे को यही नाम देता था.
'बिल्लियों को मारने में मजा आता है' शिकागो के अधिकारियों को कथित तौर पर मार्टेल के अपार्टमेंट में एक बैग में तीन बिल्ली के बच्चों के शव मिले. अभियोजकों के अनुसार, मार्टेल ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड को बताया कि उसे कथित तौर पर "बिल्लियों को मारने में मजा आता था, और जब वह आठ साल का था तब से वह ऐसा ही कर रहा है".
'मारने से पहले माइक्रोवेव करता है'
मार्टेल की गर्लफ्रेंड ने शिकागो पुलिस विभाग में उसके खिलाफ पशु क्रूरता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. उसने ही पुलिस को बताया कि थॉमस बिल्लियों को प्लास्टिक बैग में भरने से पहले माइक्रोवेव करता है. उसकी गर्लफ्रेंड को पहली बार ये जानकारी तब लगी जब किसी ने उसे एक वीडियो भेजा जिसमें थॉमस एक तकिए के कवर में डालकर बिल्ली को झील में फेंक रहा था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










