
बिल्डिंग की 22वीं मंजिल से गिरा NRI डॉक्टर का बेटा, US से मुंबई आया था घूमने
AajTak
मुंबई के अंधेरी इलाके में NRI डॉक्टर का 14 साल वर्षीय बेटा बिल्डिंग की 22वी मंजिल से गिर गया. बिल्डिंग से गिरते ही उसकी मौके पर मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, मृतक डिप्रेशन का शिकार था. फिलहाल उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. रिपोर्ट आने का इंतजार है.
महाराष्ट्र के मुंबई में 14 साल के लड़के की बिल्डिंग की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. घना अंधेरी के मरोल इलाके की है. मृतक की पहचान कृष्णा अग्रवाल के रूप में हुई है. उसके पिता अनुपम अग्रवाल अमेरिका के जाने-माने डॉक्टर हैं. जानकारी के मुताबिक, कृष्णा कुछ दिन पहले ही अपनी मां के साथ अमेरिका से मुंबई घूमने आया था.
पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, उन्हें रविवार की सुबह सूचना घटना की सूचना मिली. पता चला कि मरोल इलाके में स्थित ओएसिस बिल्डिंग की 22वीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है.
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पता चला कि लड़का कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था. उसे वीडियो गेम खेलने की भी लत थी. वह किसी से भी बात नहीं करता था. बस दिनभर वीडियो गेम खेलता रहता था. अब यह सुसाइड है या हादसा इस बात की जांच पुलिस कर रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही डिटेल में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है.
आठवें फ्लोर से गिरकर 21 वर्षीय युवक की मौत हाल ही में उत्तर प्रदेश के नोएडा में बिल्डिंग के आठवें फ्लोर से गिरकर 21 साल के युवक की मौत हो गई थी. मामला सेक्टर-100 लोट्स बुलवर्ड सोसायटी का है. युवक के बिल्डिंग से गिरते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान मथुरा निवासी गंतव्य शर्मा के रूप में हुई. वह बुलवर्ड सोसाइटी के टावर-10 के फ्लैट नंबर 806 में परिवार के साथ किराए पर रहता था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







