
बिना OTP दिए कैसे उड़ जाते हैं बैंक खाते से लाखों रुपये? बैंक वाले, सिम वाले सब जुड़े थे इस ठगी गैंग से
AajTak
Cheque Cloning Gang का उत्तर प्रदेश पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. ये हैंग बड़ी ही फिल्मी अंदाज में साइबर ठगी को अंजाम देता था. इसमें विक्टिम को पता ही नहीं चलता था कि उसके बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए गए हैं. ये गैंग कस्टमर की चेकबुक, साइन, मोबाइल नंबर और अन्य डॉक्यूमेंट को बड़ी ही आसानी से एक्सेस कर लेता था. इसके बाद विक्टिम को लाखों रुपये का चूना लगा देता. विक्टिम को ना तो कोई OTP देना पड़ा और ना वह किसी लिंक पर क्लिक करता. इसके बावजूद उसकी नाक के नीचे से साइबर ठग रुपये उड़ा ले जाते हैं.
साइबर ठगी के आए दिन नए-नए केस सामने आ रहे हैं, जहां भोले-भाले लोगों को साइबर क्रिमिनल्स बड़ी ही चालाकी से चूना लगा रहे हैं. अब पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो एकदम फिल्मी अंदाज में लोगों को चूना लगा रहे थे. लोगों को पता भी नहीं चलता था कि कब उनके बैंक से रुपये उड़ा लिए गए हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
हॉलीवुड फिल्म 'कैच मी इफ यू कैन' आपने देखी होगी. इस फिल्म में लियोनार्डियो डिकैपिर्यो भी हैं. इस अंग्रेजी फिल्म में 1960 के दशक में लोगों को ठगने का काम किया जाता था. उसने करोड़ों डॉलर का चूना लगाया था. ऐसे ही एक गैंग का भंडाफोड़ उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
उत्तर प्रदेश की पुलिस ने 10 लोगों का गैंग को गिरफ्तार किया है, जो भोले-भाले लोगों को चूना लगा चुके हैं और करोड़ों रुपयों की ठगी कर चुकी है. इन्होंने एकदम फिल्मी स्टाइल में ठगी के मामलो को अंजाम दिया, जहां बैंक कस्टमर को पता ही नहीं चलता था कि कब उनके बैंक अकाउंट से रुपये कट गए.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की पुलिस ने शनिवार को ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पूरे देश में साइबर ठगी के केस को अंजाम दे चुके थे. इसके लिए ये लोग क्लोनिंग चेक का इस्तेमाल करते थे. यह जानकारी सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) ने श्लोक कुमार ने PTI को दी.
यह भी पढ़ें: Cyber Fraud के हुए शिकार, तुरंत की शिकायत और बच गए 17 लाख रुपये, जानिए पूरा मामला
SSP ने बताया कि जो लोग गिरफ्तार हुए हैं, उसमें से कुछ बैंक के जनरेटेर ऑपरेटर थे, जिन्होंने डेटा लीक किया. इसके अलावा टेलीकॉम कंपनियों के एजेंट भी थे, जो SIM Card को ट्रांसफर करते थे. कुछ लोग ऐसे थे, जिनके बैंक अकाउंट में रुपये डिपॉजिट कराए जाते थे.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









