
बिना हाथों के हुआ था इस लड़की का जन्म, पूरी दुनिया को दिखाया अपने डांस का दम
AajTak
ब्राजील में रहने वाली विटोरिया ब्यूनो महज 16 साल की हैं लेकिन वे अपनी डांसिंग स्किल्स से लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं. जन्म से ही विटोरिया के हाथ नहीं हैं, इसके बावजूद वे अपनी बैले डांसिंग से सबको प्रभावित कर चुकी हैं.
ब्राजील में रहने वाली विटोरिया ब्यूनो महज 16 साल की हैं लेकिन वे अपनी डांसिंग स्किल्स से लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं. दरअसल जन्म से ही विटोरिया के हाथ नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद वे अपनी बैले डांसिंग से सबको प्रभावित कर चुकी हैं. ब्राजील में सांता रीटा के एक छोटे से शहर में रहने वाली ब्यूनो जब पैदा हुई थीं तब आसपास के लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गई थीं. (फोटो क्रेडिट: रायटर्स) ब्यूनो के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं हैं और जब वे पैदा हुई थीं तब किसी ने नहीं सोचा था कि वे डांसर बन जाएंगी. ब्यूनो की मां को हालांकि लोगों की असंवेदनशीलता से काफी दुख होता था. ब्यूनो की मां ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि लोग मेरे घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो जाते थे और ब्यूनो को देखना चाहते थे. उन्हें लगता था कि मेरे घर कोई अजूबा पैदा हुआ है. वे मेरी बेटी के स्लीव्स उठाकर ये सुनिश्चित करते थे कि उसके हाथ नहीं हैं. हालांकि ये सब मुझे पसंद नहीं आता था. (फोटो क्रेडिट: रायटर्स) विटोरिया के फिजियोथेरेपिस्ट ने उसका डांस के प्रति पैशन नोटिस किया था और फिर अपने फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह मानते हुए ब्यूनो ने बैले डांस सीखने का फैसला किया था. ब्यूनो की मां ने जब उन्हें बैले डांस क्लास के लिए भेजा था तब विटोरिया की उम्र पांच साल थी और उन्हें इस बात का डर था कि वो इस माहौल में अपने आपको ढाल भी पाएगी या नहीं. (फोटो क्रेडिट: रायटर्स)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









