
बिना सिर का घोड़ा..., ब्रिटेन के समुद्र तट पर दिखा रहस्यमयी और खौफनाक मंजर
AajTak
हाल में ब्रिटेन के समुद्र तट पर कुछ ऐसा दिखा कि लोगों को होश उड़ गए. दरअसल यहां एक सिरकटा घोड़ा बहकर आया था. अजीब बात ये है कि इसे हटाने में प्रशासन को 4 दिन का समय लग गया.
हाल में ब्रिटेन के एक समुद्र तट पर लोगों को एक रहस्यमयी और खौफनाक नजारा देखने को मिला. यहां समुद्र तट पर दो घोड़ों के शव तैरते हुए आए जिनमें से एक बिना सिर का था. वहीं घटनास्थल को साफ करने में चार दिन का समय लगाने के लिए अधिकारियों की आलोचना की गई है.
रेत पर बिना सिर वाला घोड़ा
पिछले शनिवार की सुबह एक नागरिक की नजर वेल्स के लैनेली के उत्तरी डॉक क्षेत्र के पास रेत पर बिना सिर वाले घोड़े पर पड़ी. वेल्सऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को बुलाया गया और जानवर के आसपास समुद्र तट के एक छोटे से हिस्से को घेर लिया गया.
चार दिनों तक पड़ा रहा सिरकटा शव
लेकिन समुद्र तट पर जाने वालों और पास के एक कैफे और रेस्तरां में ग्राहकों के सामने चार दिनों तक घोड़े का धड़ बिना हिले-डुले पड़ा रहा. कार्मार्थनशायर काउंसिल ने पुष्टि की कि समुद्र तट के उसी हिस्से में दो मृत घोड़े पाए गए थे. यह स्पष्ट नहीं है कि घोड़े कैसे मरे या उनमें से एक बिना सिर के समुद्र तट पर कैसे आ गया, लेकिन परिषद ने पुष्टि की कि दोनों को बुधवार सुबह हटा दिया गया था. इन घोड़ों की मौत कैसे हुई और ये कैसे बहकर किनारे आ गए. इसकी जांच अभी चल रही है.
सिरकटी हालत में मिली थी चार भेड़ें

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










