
बिना दूल्हों के सैकड़ों दुल्हनों की करा दी शादी, खुद को ही जयमाला डालती नजर आईं लड़कियां, यूपी के Ballia का Video
AajTak
बलिया जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धांधली का खुलासा हुआ है. सामूहिक विवाह में अपात्रों की जांच के लिए सीडीओ ने 20 सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है. 25 जनवरी को हुए सामूहिक विवाह में बगैर दूल्हे के कई दुल्हनों का खुद ही जयमाल डालते वीडियो सामने आया था.
उत्तर प्रदेश के बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां 25 जनवरी को 568 जोड़ों की शादी हुई थी. लेकिन इसमें बड़ी संख्या में दूल्हों के बिना ही दुल्हनों की शादी करा दी गई. इसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें कुछ दुल्हनें खुद ही वरमाला पहन ले रही हैं. फिलहाल, मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार 51 हजार रुपये देती है. हर जिले में इसका आयोजन होता है. इसी क्रम में बलिया जिले में 568 जोड़ों की शादी कराई गई थी. लेकिन अब इसमें फर्जीवाड़ा निकलकर सामने आया है. सैकड़ों दुल्हनों की बिना दूल्हों की ही शादी करवा दी गई. कई सारी दुल्हनों ने तो अपने ही हाथों से अपने गले मे वरमाला डाल ली. बुर्के में आई कई मुस्लिम दुल्हनों ने भी अपने हाथ से ही वरमाला डाली.
पूछने पर पता चला कि इनमें कई सारी लड़कियां घूमने-फिरने के लिए आई थीं, जिन्हें पैसे का लालच देकर सामूहिक विवाह योजना में फर्जी तरीके से बैठा दिया गया. ताकि, कागजों में गिनती हो जाए और सरकारी खजाने से पैसे ले लिए जाएं.
घटना का वीडियो सामने आया है. जिसके बाद बवाल मच गया. मामले में बांसडीह विधानसभा से बीजेपी की विधायक केतकी सिंह ने कहा कि घटना संज्ञान में है. किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. यह गरीबों के साथ खिलवाड़ है. जिला प्रशासन ने भी जांच टीम गठित कर दी है. एफआईआर के आदेश दिए गए हैं.
फिलहाल, CDO ने एक बयान में कहा कि 20 सदस्यीय टीम जांच कर रही है. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को तत्काल रोक दिया गया है. अभी तक 20 पात्रों कि जांच में 8 लोग लोग फर्जी पाए गए है. उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिकवरी कराई जाएगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








